bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

दुरुस्त करना होगा बल्लेबाजी

कोलंबो.cricket भारत ने दांबुला में दूसरा वनडे तीन विकेट से जीतकर सीरीज में १-१ की बराबरी हासिल कर ली है, लेकिन यदि भारत को सीरीज में बढ़त हासिल करनी है तो उसे रविवार को यहां प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले दिनरात्नि के तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए अपने बल्लेबाजी क्रम को दुरूस्त कर लेना होगा।

दांबुला में खेले गए पहले दोनों एकदिवसीय मैचों में भारत का शीर्ष से लेकर मध्यक्रम लड़खड़ाता रहा। पहले वनडे में जहां भारतीय टीम १४६ रन पर सिमट गई वहीं दूसरे वनडे में १४३ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने सात विकेट गंवा दिए। कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बल्लेबाजी की यही लडखडाहट चिंता का विषय बनी हुई है।

विस्फोटक ओपनर वीरेन्द्र सहवाग के चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो जाने के कारण भारतीय बल्लेबाजी में एक शून्य दिखाई दे रहा है। सहवाग के न होने से भारत की ओप¨नग की परेशानी बढ़ी हुई है।

धोनी को यह तलाश करना है कि ओपनिंग के लिए गौतम गंभीर का दूसरा जोड़ीदार कौन होगा। फार्म में चल रहे दूसरे ओपनर गौतम गंभीर फिट न होने के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे१ गंभीर का तीसरे मैच में वापसी करना तय है। लेकिन युवा बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे में अभ्यास मैच और दो वनडे में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। इरफान पठान को पिछले मैच में ओपनिंग में उतारा गया था लेकिन वह भी कामयाब नहीं रहे। इस सूरतेहाल में सुब्रमण्यम ब्रदीनाथ एक संभावित ओपनर दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सीमित ओवरों के मैचों में कभी ओप¨नग नहीं की है,लेकिन वह एक ठोस खिलाडी हैं और तेज गेंदबाजी को आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं। दांबुला में निम्न स्कोरो वाले मैच के बाद अब उम्मीद की जानी चाहिए कि प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस दिनरात के मुकाबले में बल्लेबाजों के जौहर देखने को मिलेंगे। श्रीलंका के तूफानी ओपनर सनत जयसूर्या का इस स्टेडियम में जबर्दस्त रिकार्ड है।

वह यहां २२१२ रन बना चुके है। पिछले दो मैचों में जयसूर्या का बल्ला ज्यादा नहीं चल पाया था। लेकिन अपने भाग्यशाली मैदान में यदि वह लय में आ जाते है तो भारतीय गेंदबाजों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। लेकिन दाम्बुला में दूसरे मैच में जिस तरह तेज गेदबाज जहीर खान की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था उसे देखते हुए यह माना जा सकता है कि तीसरे मैच में वे बुलंद हौसलों के साथ उतरेंगे।

प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस मैच में चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ उतरते है या फिर तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनर के साथ१ यदि दो स्पिनर का विकल्प होता है तो बांए हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मौका मिल सकता है। पिछले मैच में चार तेज गेंदबाज जहीर. इरफान पठान मुनाफ पटेल और प्रवीण कुमार खेले थे।

दो स्पिनरों को उतारने की स्थिति में मुनाफ पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है। यह मैच दोनों टीमों के लिए खासा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम के लिए पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा करना आसान हो जाएगा। सीरीज के अंतिम दो मैच भी इसी मैदान पर खेले जाने है जो दिनरात के होंगे। इसलिए इतना तय है कि तीसरे मैच में दोनों टीमों के बीच विस्फोटक मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जहीर खान, विराट कोहली, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, पार्थिव पटेल, इरफान पठान, सुरेश रैना,रोहित शर्मा, आर. पी.सिंह और युवराज सिंह।

श्रीलंका : माहेला जयवर्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, दिलहारा फर्नाडो, सनत जयसूर्या, चामरा कपूगेदेरा, नुवान कुलशेखरा, अजंता मेंडिस, जेहान मुबारक, मुथैया मुरलीधरन, कुमार संगकारा, चामरा सिल्वा, माहेला उदावो, चमिंडा वास और म¨लडा वर्णपुरा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: