bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

डाकघर से विदेश में भी मनीऑर्डर

इंदौर. post डाक विभाग जल्दी ही इंटरनेशनल मनीऑर्डर शुरू करने जा रहा है। शुरुआत तो इसी महीने होना थी लेकिन तकनीकी कारणों से अगले महीने पर टल गई। इसके लिए पाकिस्तान, अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों से करार हुआ है। प्रयोग सफल रहा तो अन्य देशों से भी करेंगे।

पोस्ट मास्टर जनरल बी.बी. दवे ने बताया मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय मनीऑर्डर की शुरुआत इंदौर से होगी। इसके लिए विश्वस्तरीय सलाहकार कंपनी की सेवाएं ली गई है। प्रधान पोस्ट मास्टर जनरल कल्पना तिवारी प्रदेश में इसकी कमान संभालेंगी।

छात्रों के लिए बड़ी सुविधा
विदेश में पढ़ रहे छात्रों को इस सेवा के माध्यम से कभी भी पैसा भेजा जा सकेगा। इसकी प्रक्रिया आसान है और फीस भी निजी कंपनियों से कम। अभी उनके लिए मल्टीनेशनल कंपनी वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर ही विकल्प है।

वैश्वीकरण को मिलेगा बढ़ावा
कल्पना तिवारी ने बताया अंतरराष्ट्रीय मनीऑर्डर से वैश्वीकरण को बढ़ावा मिलेगा, इंटरनेशनल अकाउंटिंग शुरू होने के साथ मुद्रा के आदान-प्रदान की नियमित प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: