bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

सीएम ने रखी मंदिर की आधारशिला

ग्वालियर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चर के बीच शिवपुरी लिंक रोड पर महालक्ष्मी मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री विशेष विमान से ग्वालियर विमानतल पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से शिवपुरी लिंक रोड स्थित किडीज कार्नर स्कूल रवाना हुए, वहां बनाए गए हेलीपैड पर दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर उतरने के बाद सामने ही कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

महालक्ष्मी शक्तिपीठ शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पंडित गिरिराज शरण शर्मा ने मंदिर निर्माण की आधारशिला का पूजन मुख्यमंत्री से कराया।

त्रिपुरसुंदरी महालक्ष्मी मंदिर की स्थापना की पहल प्रदेश के जल संसाधन मंत्री अनूप मिश्रा ने की और शहर के प्रबुद्ध लोगों ने इसकी रूपरेखा तैयार की। श्री मिश्रा का कहना है कि यह मंदिर अपने आप में अलग होगा, जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

मंदिर स्थापना के अवसर पर श्री मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह, मुख्यमंत्री के सचिव एसके मिश्रा, अपर कलेक्टर वेदप्रकाश, पूर्व चेम्बर अध्यक्ष श्रीकृष्णदास गर्ग, डा. शिव बरुआ, दीपक वाजपेयी, बद्रीप्रसाद पुरोहित, महेश मुदगल आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: