|
कोलंबो
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 5 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। ताजा समाचार मिलने तक और रोहित शर्मा 3* रन और भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 32* रन बनाए खेल रहे हैं। भारत का पांचवां विकेट सुरेश रैना का गिरा है वे 53 रन बनाकर रन आउट हो गए है।
सुरेश रैना का शानदार अर्धशतक
भारत के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना ने आज के मैच में अभी तक शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक लगाकर भारत को मजबूत सहारा दिया है। प्रारंभ में लगातार थोड़े थोड़ समय अंतराल पर भारत के विकेट गिरते रहे वहीं रैना ने धीमी मगर ठोस शुरुआत करते हुए भारतीय पारी को संभालने का काम किया। अपने ५३ की पारी में अभी तक वे 4 चौके व 1 शानदार छक्का लगाया। उन्होंने अपने 3 रन 80 गेंद खेलकर बनाए है। ।
कुछ इस तरह गिरे भारत के विकेट
पहला विकेट भारत का पहला विकेट विराट कोहली का गिरा वे 25 रन बनाकर चामरा सिल्वा के थ्रो पर रन आउट हो गए। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।
दूसरा विकेट
भारत का दूसरा विकेट गौतम गंभीर का गिरा वे नुवान कुलशेखरा की गेंद पर एलबीडब्लू करार दिए गए। वे मात्र 8 रन बना सके।इससे पहले आज भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
तीसरा विकेट
भारत का तीसरा विकेट युवराज सिंह 12 का गिरा पे नुवान कुलशेखरा की गेंद पर महेला जयवर्धने के हाथों कैच आउट हुए।
चौथा विकेट
भारत का चौथा विकेट 91 रन के योग पर एस.बद्रीनाथ ६ रन का गिरा। वे मेंडिस की गेंद पर वॉस के हाथों कैच आउट हो गए।
इससे पहले आज भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।