|
मुंबई.रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2007-08 में करीब 44 करोड़ रुपए का वेतन हासिल किया है। प्रति सेकंड 14 रुपए वेतन पाने वाले वह शायद देश के अकेले उद्योगपति हैं।
पिछले वित्त वर्ष में उनका वेतन 45 फीसदी बढ़ा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, रिलायंस पेट्रोलियम और रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर लि. में से मुकेश को केवल आरआईएल से ही वेतन मिलता है।
अनिल भी पीछे नहीं: उनके छोटे भाई अनिल अंबानी का वेतन भी वित्त वर्ष में 6 गुना बढ़ गया है।
अनिल अंबानी का वेतन 2.4 करोड़ रुपए के मुकाबले मार्च 2008 को समाप्त वित्त वर्ष में 13.4 करोड़ रुपए हो गया है। यह रकम उन्हें अपनी चार कंपनियों- रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (रिलायंस एनर्जी), रिलायंस पावर और रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज लि. (आरएनआरएल)से वेतन के रूप में मिली है। इसमें अभी रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकाम) से प्राप्त वेतन शामिल नहीं है।
आरकाम का बाजार पूंजीकरण अनिल समूह की कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण से आधे से अधिक है। इस कंपनी की वित्त वर्ष 2007-08 की सालाना रिपोर्ट प्रकाशित होना बाकी है।
कहां से कितना वेतन? :
वित्त वर्ष 2007-08 में मुकेश अंबानी को 44.20 करोड़ रुपए वेतन मिला है। वित्त वर्ष 06-07 में उनका वेतन 30.46 करोड़ रुपए था। इससे पिछले वित्त वर्ष में उन्हें वेतन के रूप में 24.77 करोड़ रुपए मिले थे।
कैसे मिलता है वेतन :
दोनों भाइयों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों से कमीशन के रूप में प्राप्त होता है। कंपनियां यह कमीशन शुद्ध लाभ के अनुपात में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देती हैं।
वित्त वर्ष 2007-08 में अंबानी बंधुओं का वेतन:
मुकेश अंबानी रुपए
सीएमडी, आरआईएल
- वेतन 60 लाख
- अन्य लाभ और भत्ते 48 लाख
- अतिरिक्त लाभ 18.75 लाख
- शुद्ध लाभ में कमीशन 42.75 करोड़
कुल वेतन ४४.४३ करोड़
अनिल अंबानी वेतन कमीशन सीटिंग फी योग
1. रिलायंस कैपिटल - 11 करोड़ 60 हजार 11 करोड़
2. रिलांयंस इंफ्रा. 10.95 लाख 2.22 करोड़ 2.6 लाख 2.36 करोड़
3. रिलायंस पावर - - 20 हजार 20 हजार
4. आएनआरएल - - 2.40 लाख 2.40 लाख
5. रिलायंस कम्यु. उप. नहीं उप. नहीं उप. नहीं उप. नहीं कुल वेतन 13.40 करोड़
नोट: आंकड़े संबंधित कंपनियों की एनअल रिपोर्ट से।
किसके हैं ऊंचे वेतन
>> वित्त वर्ष 2006-07 में मुकेश ने अंनिल से 12 गुना ज्यादा कमाई की थी, लेकिन 2007-08 में कमाई का यह अंतर घटकर तीन गुना रह गया।
>> आरकाम की 2007-08 की एनुअल रिपोर्ट आनी अभी बाकी है, इसके आने के बाद यह अंतर और घटने की संभावना है।
>> बंटवारा होने से पहले दोनों भाई आरआईएल से वेतन के रूप में बराबर 21 करोड़ प्राप्त करते थे।