bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पुरुषों का आना मना है

फगवाड़ा. mandir फगवाड़ा जिले के पुरुष श्रद्धालुओं के लिए रविवार को जन्माष्टमी का दिन कुछ खास था, क्योंकि इसी दिन वे यहां के सिंधूरा माता मंदिर (श्रीकृष्ण मंदिर) में बेरोक-टोक के जा सकते हैं। आम दिनों में केवल महिलाएं ही यहां पूजा अर्चना करने आ सकती है। पुरुषों को आने के लिए मदिर प्रबंधन से आज्ञा लेनी होती है।

फगवाड़ा के ठठियारां मोहल्ले में स्थित यह मंदिर संभवत: देश का ऐसा एकमात्र मंदिर है जहां पुरुषों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुरुष साल में केवल तीन दिन यहां आ सकते हैं। ये दिन हैं- जन्माष्टमी, गुरु पूर्णिमा और मकर संक्रांति। उधर, केरल में एक ऐसा मंदिर है, जिसमें केवल पुरुष ही पूजा कर सकते हैं और महिलाओं के आने पर पाबंदी है।

साठ साल पहले बना था : श्री सिंधूरा माता मंदिर की स्थापना करीब 60 साल पहले बाल साध्वी सिंधूरा ने की थी और तब से अब त वही इस मंदिर का संचालन कर रही हैं। मंदिर में पूजा से लेकर संचालन तक सभी जिम्मेदारियां महिलाएं ही निभाती हैं।

साध्वी सिंधूरा ने बताया कि मंदिर की स्थापना के समय ही उनके पूज्य गुरु पंडित साधु राम जी मिश्रा ने यह नियम बनाया था कि मंदिर में महिलाएं ही आ सकेंगी। साध्वी ने बताया कि सामान्य दिनों में मंदिर में प्रवेश के लिए पुरुषों को मंदिर प्रबंधन से आज्ञा लेनी पड़ती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: