Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

मर्जी से शादी की सोचने पर पांच लड़कियों को जिंदा दफनाया

इस्लामबाद. स्त्री-पुरुष के अधिकारों की पूरे विश्व में मिटती खाई के बावजूद पाकिस्तान में औरतें आज भी अपनी पसंद-नापसंद के बारे में सोचने को मोहताज है। बलूचिस्तान प्रांत में पांच लड़कियों को सिर्फ इसलिए जिंदा दफना दिया गया क्योंकि वे अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थीं।

इस वारदात को अंजाम देने में सूबे के मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक प्रमुख नेता के छोटे भाई का प्रमुख हाथ बताया गया है। यहां मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री के प्रभाव के कारण दूरदराज के गांव बाबा कोट की इस घटना की मीडिया को भनक तक नहीं लगने दी गई।

सदियों पुरानी कबीलाई परंपरा को तोड़ते हुए ये लड़कियां सिविल कोर्ट में शादी करने वाली थीं। उमरानी कबीले के लोगों को जब इसका पता लगा तो वे लड़कियों को उठाकर एक निर्जन स्थान ले गए। वहां पीपीपी नेता के छोटे भाई ने उन्हें एक लाइन में खड़ा कर गोली मार दी। इनके मरने से पहले ही कबीले के लोग लड़कियों को घसीटते हुए ले गए और एक गड्ढे में डालकर ऊपर से रेत भर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: