|
कोलंबो.भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए २७६ रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने आज सुरेश रैना76, महेन्द्र सिंह धोनी71 ओर विराट कोहली 53 की शानदार बल्लेबाजी की मदद से श्रीलंका को 258 रन का स्कोर किया। इस तरह से श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 259 रनों का लक्ष्य पाना होगा। अगर भारत यह मैच जीत लेता है तो वह श्रीलंका से वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हो जाएगा।
रैना, धोनी और विराट ने लगाए अर्धशतक
आज भारत की तरफ से विराट कोहली53 और सुरेश रैना 76 केसाथ ही भारतीय कप्तान धोनी 71 ने अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया की पारी को संभाला और टीम को संम्मानजनक स्कोर तक पहुचाया। पहले विराट कोहली 53 ने शानदार अर्धशत लगाया और उसके बाद सुरेश रैना ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 76 रन बनाए।
रैना ने अपने 76 रन मात्र 78 गेंद खेलकर बनाए जिसमें 6 चौके और एक शानदार छक्का शामिल है। धोनी ने भी शानदार पारी खेलते हुए ७१ रन का योगदान दिया वे भी थुसरा की ही गेंद पर जयसूर्या के हाथों शानदार अंदाज में लपक लिए गए। धोनी ने अपने 71 रन मात्र 80 गेंद खेलकर बनाए।
चामिंडा वास के 400 विकेट पूरे
श्रीलंका के मध्यमगति के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह को कप्तान महेला जयवर्धनें के हाथों कैच आउट कराकर वनडे क्रिकेट में अपने विकेटों की सख्यां 400 कर ली है।
भारत का पहला विकेट 44 रन के योग पर गौतम गंभीर 17 का गिरा है वे नुवान कुलशेखरा की गेंद पर दिलशान के हाथों कैच आउट हुए है।
इससे पहले आज भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने लगातार चौथी बार टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
कैसा है मौसम : कोलंबो में आज का मौसम खेल के मिजाज के अनुकूल है और आज एक बेहतर मैच होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जिसका क्रिकेट प्रेमी आनन्द उठा सकते हैं।