Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood
रितिक, बारबरा और कंगना को लेकर राकेश रोशन फिल्म ‘काइट’ का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान बारबरा ने राकेश को अपनी गायकी के बारे में बताया था।
यह जानने के बाद राकेश को फिल्म में बारबरा और रितिक की पहली मुलाकात को दर्शाते हुए एक दृश्य फिल्माने का आइडिया सूझा। फिल्म में रितिक को देख बारबरा स्पेनिश में कुछ लाइनें गुनगुनाती हैं, जिन्हें अब वे खुद ही गाने वाली हैं।
इस तरह किसी बॉलीवुड फिल्म में हॉलीवुड नायिका पहली बार अपनी आवाज भी देने जा रही है। उल्लेखनीय है कि लंबी खोज के बाद राकेश रोशन ने फिल्म के लिए बारबरा का नाम फाइनल किया था। पहले वे इस रोल के लिए पेनलोप क्रूज के नाम पर विचार कर रहे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बन सकी।