Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

एक जिस्म दो दिमाग

ढाका.ढाका के निकट केशोबपुरा में सोमवार को पैदा हुआ दो सिर वाला बच्चा लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। बच्चे का नाम किरन रखा गया है। साढ़े पांच किलो वजन का यह बच्च बिलकुल स्वस्थ है।

डॉक्टर मोहम्मद अब्दुल बारी ने बच्चे के जन्म पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि बच्चे का विकास सामान्य रूप से एक ही भ्रूण से हुआ है। बच्चा दोनों मुंह से स्तनपान कर रहा है। सिजेरियन ऑपरेशन के बाद हुए इस बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। बच्चे की अच्छी देखभाल के लिए कई लोगों ने उसके परिवार को धन देने की भी पेशकश की है।

हालात यह है कि प्रशासन को भीड़ को काबू में रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात करने पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन अब बच्चे की उचित देखभाल के लिए उसे किसी बड़े अस्पताल में भेजने पर विचार कर रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: