bhaskar Web English
HomeNewsNational National

विघ्नहर्ता पर भी महंगाई की मार

अहमदाबाद. ganesh बढ़ती मंहगाई की मार विघ्नहर्ता गणपति की मूर्तियों पर भी पड़ी है। कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी के कारण, जहां गणेश चतुर्थी के लिए मूर्तियों के निर्माण में दिक्कत आ रही है। वहीं, इसके कारण महंगी हुई मूर्तियों की बिक्री में भी कमी आने की आशंका है।

गुजरात के बावरी सेवा समाज ट्रस्ट के महामंत्री देवजी भाटी ने बताया कि पहले गणोश चतुर्थी पर अच्छी खासी संख्या में मूर्तियों की बुकिंग हो जाती थी, लेकिन पहले की तुलना में इस बार करीब 25 फीसदी बुकिंग ही हो सकी है।

बिक्री पर हो सकता है असर : तीन सितंबर को गणोश चतुर्थी के लिए घरों में गणपति की स्थापना इस बार कुछ महंगी पड़ सकती है। माना जा रहा है कि इस बार मूर्तियां पिछले साल के मुकाबले 25 से 30 फीसदी महंगी बिकेंगी।

मूर्ति बनाना हुआ मुश्किल : मूर्तिकार तुलसीभाई के मुताबिक इस बार मूर्ति बनाने का खर्चा लगभग दोगुना हो गया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस (20 किलो का पैक) का भाव पहले 90 रुपए था। वह अब 130 रुपए हो गया है। इसी तरह, भूसी, वार्निश और पेंट के दामों में भी 20 से 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: