bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी श्रीलंका की टीम

कोलंबो. 5 मैचों की वन डे क्रिकेट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त ले चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को पांचवें वनडे क्रिकेट मैच में श्रीलंका के खिलाफ बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, मेजबान श्रीलंका दिन-रात के इस वनडे मैच को जीतकर प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश करेगा।

गंभीर, युवराज की फॉर्म से चिंतित भारत : भारतीय टीम की चिंता इस वक्त गौतम गंभीर, युवराज सिंह और रोहित शर्मा का आउट ऑफ फॉर्म होना है। इन तीनों का एक साथ आउट आफ फॉर्म होने से टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है। अन्य बल्लेबाजों पर भी इससे दबाव बढ़ गया है। भारतीय टीम चाहेगी कि ये खिलाड़ी कम दबाव वाले पांचवें वनडे में फॉर्म में वापसी कर टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद करें। वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और विराट कोहली अपनी अच्छी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे।

आरपी सिंह को मिल सकता है मौका : अभी तक सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल सके रुद्र प्रताप सिंह को पांचवें वनडे में मैदान पर उतरने का मौका मिल सकता है। श्रीलंका सीरीज में अभी तक भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जहीर खान अब तक 11.87 की औसत से 4 मैचों में 8 विकेट झटक चुके हैं। जबकि मुनाफ पटेल ने इतने ही मैचों में 20.85 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन जहीर या मुनाफ में से किसी एक को आराम देकर आरपी सिंह को टीम में जगह दी जा सकती है।

श्रीलंका को बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस : गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद सीरीज हार चुकी श्रीलंकाई टीम को शुक्रवार को अपने बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की आस होगी। इस सीरीज में कुल 114 रन बनाने वाले थिलन तुषारा कप्तान महेला जयवर्धने (173) के बाद श्रीलंका की ओर से दूसरे सफल बल्लेबाज हैं। तुषारा टीम में तेज गेंदबाज की हैसियत से खेलते हैं। इससे श्रीलंका के बल्लेबाजों की खराब फॉर्म का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इनमें से चुनी जाएंगी टीमें :

भारत : एमएस धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिहं, रोहित शर्मा, एस. बद्रीनाथ, इरफान पठान, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, जहीर खान, आरपी सिंह, पार्थिव पटेल।

श्रीलंका : महेला जयवर्धने (कप्तान), सनथ जयसूर्या, मलिंडा वर्णपुरा, कुमार संगकारा, चमारा कपूगेदरा, चमारा सिल्वा, तिलकरत्ने दिलशान, चमिंडा वास, थिलन तुषारा, नुवान कुलशेखरा, मुथैया मुरलीधरन, अजंथा मेंडिस, महेला उडावट्टे, दिलहारा फर्र्नाडो, जेहान मुबारक।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: