bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

ओलिंपिक में जगह बनाएगा ट्वेंटी-20

सिडनी.ponting ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने भरोसा जताया है कि अपनी बढ़ती लोकप्रियता के दम पर ट्वेंटी-20 क्रिकेट जल्द ही ओलिंपिक खेलों में जगह बना लेगा।

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन के 100 वें जन्मदिन पर यहां आयोजित रात्रिभोज में पोंटिंग ने कहा कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर इसे ओलिंपिक में शामिल किया जाना सिर्फ समय की बात रह गई है। वह वक्त आने वाला है जब ओलिंपिक में ट्वेंटी-२क् क्रिकेट को शामिल करना अपरिहार्य हो जाएगा।

शुरुआत में ट्वेंटी-20 को खेल की मूल भावना के लिए नुकसानदेह बताकर उसका विरोध करने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मेरा मानना है कि ट्वेंटी 20 क्रिकेट ओलिंपिक का हिस्सा जरूर बनेगा। दुनिया की तकरीबन 23 फीसदी आबादी क्रिकेट प्रेमियों के देश में बसती है लिहाजा ट्वेंटी 20 क्रिकेट को ओलिंपिक में शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है।

ट्वेटी-20 को ओलिंपिक खेलों का हिस्सा बनाने की चाहत जाहिर करने के बावजूद पोंटिंग ने आगाह किया कि क्रिकेट के आकाओं को खेल के इस लघुतम स्वरूप को बहुत सावधानी से संभालना चाहिए। उन्होंने ट्वेंटी 20 में मिलने वाले पैसे के पीछे खिलाड़ियों की भागदौड़ पर चिंता भी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि 20-20 क्रिकेट को तरजीह देने वाली इंडियन प्रीमियर लीग, इंग्लिश प्रीमियर लीग या अन्य किसी लीग से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की सोच बदलने का खतरा महसूस हो रहा है। नए खिलाड़ी अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलकर गर्व महसूस करने के बजाय 20-20 खेलकर डॉलर में धन कमाने को तरजीह देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: