bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

धोनी को आज मिलेगा सबसे बड़ा सम्मान

नई दिल्ली. dhoni श्रीलंका में टीम इंडिया की एक दिवसीय सीरीज की ऐतिहासिक जीत के नायक रहे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साबित कर दिया है कि वे असली ‘खेल रत्न’ हैं।

‘खेल दिवस’ के मौके पर शुक्रवार को धोनी को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस सम्मान समारोह में धोनी मौजूद नहीं होंगे। वे अभी टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं।

अल्पसमय में हासिल की शानदार उपलब्धियां : धोनी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्ष सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में पहला ट्वेंटी-20 विश्व कप जीता था।

इस वर्ष के शुरूमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर मात देकर त्रिकोणीय वनडे सीरीज जीती। अब भारत ने श्रीलंकाई जमीन पर मेजबान देश के खिलाफ ३-१ की अजेय बढ़त लेकर इस देश में पहली बार वनडे सीरीज में जीत ली। अल्प समय में किसी कप्तान के लिए यह उपलब्धियां प्रेरणादायी हैं।

मिल्खा के भरोसे पर खरे उतरे ‘माही’ : अजरुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व ओलिंपियन मिल्खा सिंह ने धोनी को सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चुनते हुए कहा था कि वे भारतीय टीम की ‘रीढ़’ हैं। धोनी ने मिल्खा की इस बात को सही भी साबित कर दिखाया है। भारत ने वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका में टेस्ट सीरीज १-२ से गंवाई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: