नईदिल्ली.
टीम इंडिया के सफल वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन का उन्हें उपहार मिला है।
धोनी इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ के बाद दूसरे नंबर पर थे, लेकिन सीरीज के अब तक के चार मैचों में 192 रन बनाने के बाद वे स्मिथ को पीछे छोड़ते हुए बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में चोटी पर पहुंच गए हैं।
सीरीज से पहले धोनी के 759 रेटिंग अंक थे जबकि अब उनके 803 रेटिंग अंक हैं। धोनी अपनी सर्वर्श्रेष्ठ एकदिवसीय रेटिंग से इस समय मात्र तीन अंक पीछे हैं। मई 2006 में उनकी रेटिंग 806 अंक रही थी। दक्षिण अफ्रीका के स्मिथ 776 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। स्मिथ चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग(751) तीसरे, उनके हमवतन माइक हसी(750) चौथे और इंग्लैंड के केविन पीटरसन(744) पांचवे स्थान पर हैं।
सचिन नौवें नंबर पर : मास्टर ब्लास्टर भारत के सचिन तेंडुलकर(728) नवें और युवराज सिंह(678) इस रैकिंग में 18 वें स्थान पर हैं।
2008 में रन बनाने में भी अव्वल : धोनी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बनने के अलावा वर्ष 2008 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी चोटी पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में 71 रन बनाने के बाद उनके 2008 में 23 मैचों में 68.14 की औसत से 954 रन हो गए है। उन्होंने गौतम गंभीर (22 मैच. 933 रन) को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया है। धोनी इस वर्ष वह 1 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।
>> टॉप 10 बल्लेबाज
क्रम ---- बल्लेबाज ------ देश ------ अंक
>> 1 ---- एमएस धोनी ------ भारत ------- 803
>> 2 ---- ग्रीम स्मिथ ------- द. अफ्रीका --- 776
>> 3 ---- रिकी पोंटिंग ------ ऑस्ट्रेलिया ---- 751
>> 4 ---- माइक हसी ------- ऑस्ट्रेलिया ---- 750
>> 5 ---- के. पीटरसन ------- इंग्लैंड ----- 744
>> 6 ----- मो. यूसुफ ------- पाकिस्तान --- 738
>> 7 ---- एस. चंद्रपाल ------ वेस्टइंडीज ---- 733
>> 8 ---- ए. सायमंड्स ------ ऑस्ट्रेलिया --- 730
>> 9 ---- एस. तेंडुलकर ------- भारत ----- 728
>> 10 ---- एम. हेडेन ------- ऑस्ट्रेलिया --- 722
वनडे मैच में एक बल्लेबाज के रूप में धोनी
मैच --- रन --- उच्चतम -- शतक -- अर्धशतक -- औसत
119 - 3792 -- 183* ---- 4 ----- 24 ---- 48.00
धोनी का विभिन्न देशों के खिलाफ प्रदर्शन
देश ------- मैच --- रन -- औसत -- सर्वोच्च
>> अफ्रीका इलेवन -- 3 --- 174 --- 87.00 -- 139*
>> ऑस्ट्रेलिया ---- 16 --- 405 --- 36.81 -- 58
>> बांग्लादेश ------ 8 -- 146 --- 36.51 -- 91*
>> बरमूडा ------- 1 ---- 29 --- 29.00 -- 29
>> इंग्लैंड ------- 13 --- 359 --- 32.63 -- 96
>> हांगकांग ------ 1 --- 109 --- —- --- 109*
>> न्यूजीलैंड ----- 3 ---- 50 ---- 25.00 -- 48
>> पाकिस्तान ---- 22 --- 917 --- 57.31 -- 148
>> स्कॉटलैंड ------ 1 -- —- -- —— --- ——
>> दक्षिण अफ्रीका -- 10 -- 196 ---- 24.50 -- 55
>> श्रीलंका ------- 26 -- 967 ---- 64.46 - 183*
>> वेस्टइंडीज ----- 13 -- 317 ---- 39.62 -- 62*
>> जिंबाब्वे ------- 2 -- 123 ---- 123.00 -- 67*