जयपुर. जयपुर राज्य सरकार शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस पर वैट दरों में कमी करने की घोषणा कर सकती है।
शुक्रवार शाम छह बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में बुलाई गई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कार्यालयों में पांच दिन का सप्ताह लागू करने के लिए कार्यालय समय सुबह 9.30 से सायं 6 बजे तक करने, राज्य कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें 1 सितंबर 2006 से को लागू करने और उदयपुर में नगर निगम बनाने सहित कई चुनावी फैसले किए जा सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल और रसोईगैस पर वैट की दरों में सरकार 31 अगस्त की रात से कमी लागू करना चाहती है। इसका कारण यह है कि सरकार को टैक्स के रूप में मिलने वाले राजस्व की गणना में आसानी रहेगी।
इससे यह भी पता चल सकेगा कि कमी का वास्तविक असर क्या है। सरकार रसोईगैस सिलेंडर पर 25 रुपए तक की कमी करने के पक्ष में है।