bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आईटी सेज की शुरुआत आज

जयपुर. राजस्थान में निजी क्षेत्र में विकसित पहले विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) महिंद्रा वर्ल्ड सिटी की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। कॉपरेरेट सेक्टर के लिए यह सेज विश्वस्तरीय प्लेटफार्म होगा और राजस्थान देश के औद्योगिक मानचित्र पर नए रूप में उभर सकेगा।

अजमेर रोड पर 3000 एकड़ भूमि में बनने वाले इस सेज के आईटी पार्क में इंफोसिस और विप्रो सहित देश की कई नामी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों ने निवेश किया है। महिंद्रा सेज के शुरू होने से आईटी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

अजमेर रोड पर महापुरा के समीप इस सेज की नींव 16 दिसंबर 2006 को रखी गई थी। विविध कारोबारी गतिविधियों में संलग्न 250 अरब रुपए के महिंद्रा ग्रुप ने चेन्नई के बाद जयपुर में अपने दूसरे सेज की स्थापना की है। यहां 190 एकड़ में आईटी आधारित सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

आईटी के लिए अभी 25 एकड़ क्षेत्र में 16 लाख स्क्वायर फीट बिल्ट अप एरिया तैयार हो चुका है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यहां कई उद्योगों को स्थापित किया जाएगा। इनमें ऑटो एंसीलरी, एपेरल और टैक्सटाइल तथा जेम एंड ज्वैलरी सेक्टर भी शामिल होंगे।

महिंद्रा ने जयपुर से पहले चेन्नई में 1300 एकड़ में अपनी पहली वल्र्ड सिटी स्थापित की है।महिंद्रा वर्ल्ड सिटी की औपचारिक शुरुआत के साथ ही यहां काम रही आईटी कंपनियां भी अपना कामकाज शुरू करने जा रही हैं। इस मौके पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक अरुण नंदा, इंफोसिस टैक्नोलाजीज के सीईओ क्रिस गोपालकृष्णन और इंफोसिस बीपीओ के चेयरमैन मोहन दास पई समेत कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।

ऐसा होगा जयपुर का महिंद्रा सेज
>> 3000 एकड़ में फैला, 2500 एकड़ मल्टी प्रॉडक्ट जोन और 500 एकड़ डोमेस्टिक टैरिफ एरिया
>> 9000 से अधिक लोगों के लिए जॉब
>> अकेले आईटी में होंगे 5000 जॉब
>> इंफोसिस करेगी पांच अरब रुपए का निवेश
>> विप्रो ने बनाया 100 एकड़ का कैम्पस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: