bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

इंदौर में सीएनजी वाहन दौड़ेंगे

इंदौर. शहर में जल्दी ही सीएनजी (कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) से वाहन दौड़ने लगेंगे। यह गैस सस्ती होने से वाहन चालकों को फायदा होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। प्रशासन का दावा है 10 दिन में शहर में पांच-छह केंद्रों पर सीएनजी मिलने लगेगी।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया की साझा कंपनी अवंतिका गैस शहर में सीएनजी उपलब्ध कराएगी। एडीएम रमेश भंडारी के अनुसार कंपनी ने करीब 12 पेट्रोल पम्प इसके लिए चिन्हित किए हैं जिनमें से छह पर शुरुआत में सीएनजी दी जाएगी।

इसकी प्रारंभिक तैयारियों के लिए गुरुवार को कलेक्टोरेट में बैठक हुई। उसमें स्टेशनों को गैस विक्रय, गैरेजों को गैस किट कन्वर्शन की अनुमति देने तथा आरटीओ में परमिट की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया सभी मेट्रो टैक्सी व नई सिटी बसों को सीएनजी से चलाने की योजना है। पुरानी सिटी बसों में जरूर दिक्कत आएगी।

आधे खर्च में दौड़ेंगे वाहन- कलेक्टर के मुताबिक जितने रुपए में एक कार पेट्रोल से 10 किलोमीटर चलती है उतने में सीएनजी से 20 किलोमीटर जाएगी। हालांकि इसका किट थोड़ा महंगा है लेकिन वह एक बार का निवेश होगा।

इन स्टेशनों से मिलेगी- शुरुआत में सीएनजी सुप्रीम ऑटो देवास नाका, पी.सी. ऑटो खंडवा रोड एवं गोपीकिशन पेट्रोल पम्प सुदामानगर से मिलेगी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो मैनेजर अविनाश चंद्रा के अनुसार उज्जैन के भी दो स्टेशनों से सीएनजी दी जाएगी। इसकी सारी तैयारियां हो चुकी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: