bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

48 तक की महिलाएं बन सकेंगी अफसर

इंदौर. मध्यप्रदेश में 48 वर्ष से ज्यादा की महिलाएं भी सीधे अफसर बन सकेंगी क्योंकि म.प्र. लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष कर दी है।

11 जनवरी 09 को होने वाली परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष ही होगी। इस परीक्षा के लिए ‘रोजगार और निर्माण’ में 18 अगस्त को प्रकाशित विज्ञापन से उम्र को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी जिसे ‘भास्कर’ ने आयोग की मदद से दूर करने का प्रयास किया है।

409 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए विज्ञापन में अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित उम्र 38 वर्ष दी है। आयु की गणना 1 जनवरी 2009 तक की जाना है। इसमें आगे राज्य सेवा परीक्षा नियम-2008 दिए हैं जिनमें अधिकतम आयु 35 वर्ष बताई है।

आवेदक जितेंद्र चौरसिया के मुताबिक हमें समझ नहीं आ रहा कौनसी जानकारी सही मानें। राखी रघुवंशी के मुताबिक महिलाओं को 10 वर्ष की छूट मिलती है जो 35 से 45 और 38 से 48 वर्ष होती है।

आयोग के उपसचिव निर्मल उपाध्याय ने बताया सामान्य प्रशासन विभाग के नियम यथावत प्रकाशित किए हैं। उसमें किए गए ताजा संशोधन भी उसमें हैं। इस परीक्षा के लिए अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष है। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष रहेगी।

..और 18 वर्ष में बनें उपजेलर
उधर उपजेलर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और आबकारी उपनिरीक्षक के लिए 20 वर्ष ही रखी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: