bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

देश की पहली लायर्स एकेडमी छग में

रायपुर. देश की पहली ‘लायर्स एकेडमी’ बिलासपुर में बनेगी। इसमें आधुनिक वकालत के गुर सिखाए जाएंगे। एकडेमी परिसर एक एकड़ में बनेगा। इसमें दो करोड़ रुपए खर्च होंगे।

स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष विवेकरंजन तिवारी और बार काउंसिल आफ इंडिया के मेंबर फैजल रिजवी ने बताया कि प्रदेश के जज ही नहीं, वरिष्ठ वकील भी काफी दिनों से इसकी जरूरत महसूस कर रहे हैं। उनकी सोच है कि एलएलबी या एलएलएम की पढ़ाई से वकीलों को किताबी ज्ञान ही मिल पाता है।

प्रैक्टिकल समेत कई बारीकियों से वे अनभिज्ञ रहते हैं। माना जा रहा है कि यह एकेडमी न्यू कमर्स के साथ सीनियरों लिए भी फायदेमंद होगी। इसका खाका 2006 में स्टेट बार काउंसिल ने तैयार किया था।

जरूरत क्यों?
काउंसिल का मानना है कि नित नए संशोधनों, नए फैसलों और कोर्स में बदलाव से कानून का स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में वकीलों को अपडेट रहना जरूरी है। लायर्स एकेडमी में यही सब सिखाया जाएगा।

ड्राफंटिंग और प्लीडिंग से संबंधित कोर्स दो से छह माह के होंगे। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां आ रही हैं। यह सेक्टर बाहरी वकीलों को तरजीह दे रहा है। एकेडमी में स्थानीय वकीलों को इस तरह तराशा जाएगा कि बाहर के वकीलों पर निर्भरता खत्म हो।

प्रवेश ऐसे
एकेडमी में ट्रेनिंग के लिए वकीलों को काउंसिल में अर्जी देनी होगी। उनसे कुछ फीस भी ली जाएगी। एकेडमी की सीटें तय नहीं हैं, लेकिन सीटों से ज्यादा आवेदन मिले तो सलेक्शन मेरिट बेसिस पर होगा। दाखिले में उम्र का बंधन नहीं होगा।

कौन देगा ट्रेनिंग?
ट्रेनिंग कोर्स के अलावा एकेडमी में कार्यशालाएं भी होंगी। इसमें देश के प्रख्यात कानूनविदों और विजिटिंग फैकल्टीज के अलावा सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जजों को आमंत्रित किया जाएगा। एकेडमी की कमान एडमिनिस्ट्रेटर संभालेंगे तथा इंस्ट्रक्टर पढ़ाई कराएंगे।

रमन करेंगे 8 को भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह 8 सितंबर को शाम 4 बजे बोदरी (बिलासपुर) में निर्माणाधीन हाईकोर्ट भवन से लगी जमीन पर एकेडमी और काउंसिल के कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे।

इस संबंध में श्री रिजवी और श्री तिवारी के अलावा स्टेट काउंसिल के उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, सदस्य टीआर निराला, अवध तिवारी, केके शुक्ला, अरूण कोचर, रामनारायण व्यास, कोषराम साहू, अब्दुल वहाब और संतोष वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: