कोलकाता. सिंगूर में नैनों प्रोजेक्ट के खिलाफ चल रहे जोरदार विरोध प्रर्द्शन के चलते टाटा मोटर्स ने फैक्ट्री में काम बंद करवा दिया है।
वहीं दूसरी तरफ टाटा मोटर्स के प्रवक्ता के अनुसार कर्मचारियों पर हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए कर्मचारियों ने फैक्ट्री में काम बंद कर दिया है। जबकि कंपनी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आ रही धमकियों को देखते हुए काम बंद करने का फैंसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिंगूर में जमीन वापसी की मांग कर रहे प्रर्द्शनकारियों ने टाटा मोटर्स के कर्मियों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया था। इसके साथ ही साथ तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने प्लांट को भी घेरकर वहां पर कामकाज को बंद करवा दिया था।
सिंगूर में हो रहे प्रर्द्शन में ममता बनर्जी के साथ सपा के महासचिव अमरसिंह भी टाटा से जमीन वापसी की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं के इसमें शामिल हो जाने से प्रर्द्शनकारियों को और बल मिला है।