bhaskar Web English
HomeNewsNational National

नलिनी को पहले छोड़ने पर तमिलनाडु सरकार का विरोध

चेन्नई.nalini तमिलनाडु सरकार ने राजीव गांधी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी मुरुगन को समय से पहले छोड़े जाने का कड़ा विरोध जताया है।

राज्य सरकार नलिनी के पक्ष में कोर्ट में दायर एक अर्जी का विरोध कर रही है जिसमें यह कहा गया है कि नलिनी का जेल में बहुत अच्छा आचरण रहा है इसलिए उसको सजा पूरी होने के पहले ही छोड़ दिया जाए।

मद्रास कोर्ट में दाखिल किए गए एक रिपोर्ट में राज्य सरकार ने यह बताया है कि उम्रकैद की सजा का मतलब है कि गुनहगार जीवित रहने तक जेल में रहे और उस दरमिया उसकी सजा को कम नहीं किया जा सकता। इसके साथ सरकार ने एक और बात भी बताई कि नलिनी ने जेल में चार गुनाह किये हैं और कहा कि दलील में जो इस बाद को कहा गया है कि नलिनी ने जेल में अच्छा काम किया है बिल्कुल गलत है।

दूसरी तरफ नलिनी के वकील ने अपनी दलील में कहा है कि सजा के दरमियान नलिनी ने एक भी गुनाह नहीं किया था। जेल में सजा काट रही नलिनी ने १७ वर्ष के दरमियान अच्छे आचरण के साथ सजा काटी है इसलिए उन्हें समय से पहले छोड़ने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल किया है।

जानकारी के अनुसार नलिनी को पहले फांसी की सजा सुनाया गया था, लेकिन जेल में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद सोनिया गांधी से मानवता की दुहाई देकर फांसी की सजा को कम करने की अपील की गई थी और जिसके बाद सोनिया गांधी ने फांसी की सजा उम्रकैद में बदल दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: