bhaskar Web English
HomeNewsNational National

‘चलो इंडिया, लंदन चलें’

नई दिल्ली. बीजिंग ओलिंपिक में मिली अभूतपूर्व सफलता से गदगद भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘चलो इंडिया, लंदन चलें’ का नारा दिया है। 24 अगस्त को समाप्त हुए बीजिंग ओलिंपिक में भारत एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतने में सफल रहा। ओलिंपिक में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

गौरतलब है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष देश में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री एमएस गिल ने 2010 के राष्ट्रमंडल और 2012 के लंदन ओलिंपिक में और पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों से बेहतर योजना के साथ कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित हॉकी के पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी नंदी सिंह, जफर इकबाल और अजीत पाल सिंह ने ध्यानचंद से जुड़ी मनोरंजक पहलुओं को याद किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: