नई दिल्ली.
भारतीय वनडे क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ प्राप्त करने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शुक्रवार को धोनी की गैरमौजूदगी में उनके पिता पान सिंह को यह पुरस्कार दिया। इस दौरान ११ खिलाड़ियों को ‘अर्जुन पुरस्कार’ और 4 प्रशिक्षकों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
धोनी के पिता ने लिया ‘खेल रत्न’ : राष्ट्रपति भवन के अशोक हाल में शाम को हुए पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति ने ‘खेल रत्न’ और अर्जुन पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति के हाथों धोनी के पिता पान सिंह ने ‘खेल रत्न’ पुरस्कार ग्रहण किया। धोनी फिलहाल श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने के लिए मौजूद हैं। इस पुरस्कार में एक पदक, प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई। 1991 से शुरू किए गए इस पुरस्कार को 1997-98 में सचिन तेंडुलकर भी प्राप्त कर चुके हैं।
तीरंदाजी कोच संजीव बने ‘द्रोणाचार्य’ : राष्ट्रपति ने चार गुरुओं संजीव कुमार सिंह (तीरंदाजी), जगदीश सिंह (मुक्केबाजी), जीई श्रीधरन (वालीबॉल) और जगमिंदर सिंह (कुश्ती) को वर्ष 2007 के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए। इस पुरस्कार में उन्हें 1 द्रोणाचार्य की मूर्ति, प्रशस्ति पत्र और 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और खेल मंत्री एमएस गिल की उपस्थिति में राष्ट्रपति ने ११ खिलाड़ियों को अजरुन पुरस्कार प्रदान किए। इस पुरस्कार में विजेताओं को अजरुन की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3 लाख रुपए दिए गए।
अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी : चित्रा के. सोमन (एथलेटिक्स), अनूप श्रीधर (बैडमिंटन), जानसन वर्गीज (मुक्केबाजी), हरिका द्रोणावल्ली (शतरंज), अजरुन अटवाल (गोल्फ), प्रभजोत ¨सह (हॉकी), तोम्बी देवी (जूडो), बजरंग लाल (रोइंग), अवनीत कौर सिद्धू (निशानेबाजी), अलका तोमर (कुश्ती) और फरमान बाशा (पावरलि¨फ्टग विकलांग)।
खेल रत्न धोनी के बारे में कुछ और
>> भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में अप्रैल 2006 और अगस्त 2008 में दो बार शीर्ष पर आ चुके हैं।
>> धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया सितंबर में ट्वेंटी-20 विश्व कप, नवंबर में पाकिस्तान के साथ भारत में हुई वनडे सीरीज, मार्च 2008 में ऑस्ट्रेलिया के साथ उसी की जमीन पर वनडे सीरीज और अगस्त 2008 में श्रीलंका की धरती पर पहली बार सीरीज जीतने में कामयाब रहा।
>> 31 अक्टूबर को धोनी ने 145 गेंदों में नाबाद 183 रन बनाए। वनडे में धोनी का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
>> इस पारी में धोनी ने 10 छक्के मारे थे। एक मैच में सबसे अधिक छक्के मारने में धोनी से आगे केवल जयसूर्या और शाहिद आफरीदी (11 छक्के) ही हैं।
>> 183 रन की पारी खेलकर धोनी ने विकेट कीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट के 172 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
>> दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स के बाद चौकों-छक्कों से रन बनाने के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं।
>> वनडे में धोनी ने 52.76 के औसत से रन बनाए हैं। बल्लेबाजी औसत के मामले में धोनी विश्व में चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं। रन औसत के मामले में धोनी से आगे केवल तीन बल्लेबाज हैं।
>> सर्वाधिक औसत से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में धोनी का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है।