bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में बिछ गई आईटी की सेज

जयपुर. देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का सबसे बड़ा विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) जयपुर के नाम दर्ज हो गया है। अजमेर रोड पर निर्माणाधीन महिंद्रा वल्र्ड सिटी में इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य को देश के औद्योगिक नक्शे पर उभारने वाले इस सेज का उद्घाटन किया।

अब आईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। महापुरा के नजदीक 2600 एकड़ भूमि पर महिंद्रा वल्र्ड सिटी के आईटी पार्क में इन्फोसिस, विप्रो, ड्यूश बैंक, न्यूक्लीयस सॉफ्टवेयर, कोनिक्सन सहित कई कंपनियों ने निवेश किया है। आईटी सेज में लाइट इंजीनियरिंग, ऑटो एंजिलरी हैंडीक्राफ्ट और लॉजिस्टिक जोन भी हैं।

इनका निवेश करीब 10 हजार करोड़ रुपए है तथा 2012 तक अनुमानित एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिंद्रा वल्र्ड सिटी ने कॉपरेरेट जगत को इकाइयां स्थापित करने के लिए मंच दिया है। सेज को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री दिगंबर सिंह, महिंद्रा वल्र्ड सिटी के चेयरमैन सुनील अरोड़ा, आईटी सेज के विकास आयुक्त डॉ. ओमकार राय, कार्यकारी निदेशक अरुण नंदा ने भी आईटी सेज के राजस्थान के विकास में योगदान को रेखांकित किया।

इन्फोसिस के दूसरे बीपीओ कैंपस का उद्घाटन
इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज की बिजनेस प्रोसेस आउटसरो्सिग इकाई (इन्फोसिस बीपीओ) का दूसरा बीपीओ परिसर भी महिंद्रा वल्र्ड सिटी में शुरू हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री, इन्फोसिस के सीईओ गोपाल कृष्णन, मोहनदास, अमिताभ चौधरी सहित कई अधिकारी शामिल थे। नया परिसर 42 एकड़ में फैला होगा तथा इसमें 531 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

निर्माण के पहले चरण में कंपनी ने 171 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसकी बिल्डिंग भी कई खासियत लिए हुए हैं। पहला इन्फोसिस बीपीओ कैंपस सीतापुरा में अगस्त 2006 से कार्यरत है। इस केंद्र में 2277 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इन्फोसिस बीपीओ राज्य के विश्वविद्यालयों के साथ प्रोजेक्ट जेनेसिस, कैंपस कनेक्ट प्रोग्राम, एसटीपी सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन भी कर रहा है। इन्फोसिस के विश्वभर में 40 कार्यालय है और इनमें 94 हजार से अधिक कर्मचारी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: