bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जमीन से जुड़े नेताओं को ही भाजपा टिकट

जयपुर. nayadu भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी वेंकैया नायडू ने मंत्रियों से 15 दिन में सरकार का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। उनसे कहा गया है कि वे रिपोर्ट कार्ड में जनता से किए गए वायदों और सरकार की ओर से कराए गए कार्यो का विवरण दें।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में उम्मीदवार की लोकप्रियता, उसकी परफॉर्मेस, कार्यकर्ताओं में स्वीकार्यता और जमीन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जिला इकाइयों से भी चर्चा करेंगे।

नायडू और प्रदेश प्रभारी गोपीनाथ मुंडे ने शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों से चर्चा के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। नायडू ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर के साथ पार्टी पदाधिकारियों और मंत्रियों से चुनाव प्रबंधन पर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी ने बूथ सम्मेलनों के बाद जिला मुख्यालयों पर रैली करने का फैसला किया है। बाद में नायडू ने पार्टी के बूथ कमेटियों के सॉफ्टवेयर भी लांच किया।

धन संग्रह करेगी पार्टी-पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए धन संग्रह करने का फैसला किया है। विधानसभा क्षेत्र से वहां के कार्यकर्ता 5 लाख रुपए एकत्र करके पार्टी फंड में देंगे। प्रत्याशी चयन प्रक्रिया अगले माह से : विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की सितंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद प्रत्याशियों की सूचियां जारी करने का काम शुरू हो जाएगा।

राष्ट्रीय कार्य समिति बेंगलूर में : पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाने के पक्ष में है। बेंगलूर में 12 से 14 मई तक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इसके बाद नायडू राजस्थान में आकर सांसद और विधायकों की बैठक लेंगे। नायडू ने कहा कि चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन समिति सहित अन्य समितियों की घोषणा एक सप्ताह में कर दी जाएगी।

चुनाव अभियान समिति, साहित्य प्रचार-प्रसार समिति, ट्यूर एंड ट्रैवल्स समिति, आंकड़े विश्लेषण समिति, मीडिया प्रबंधन समिति (राज्य और संभाग स्तर) सहित विभिन्न समितियों की घोषणा एक सप्ताह में कर दी जाएगी। बाद में वरिष्ठ नेता इन समितियों से फीड बैक लेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: