bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सात बुलंद इमारतों का फैसला 1 को

इंदौर. हाईराईस कमेटी की दूसरी बैठक १ सितंबर को होगी। इसमें कुल सात प्रकरणों पर चर्चा होगी जिसमें दो वे प्रकरण हैं जिन्हें १९ अगस्त को हुई बैठक में पार्किग की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण अगली बैठक के लिए टाल दिया था।

विधानसभा चुनावों के लिए सितंबर के दूसरे सप्ताह से लगने वाली आचार संहिता के कारण १३ दिन में हाईराइस की ताबड़तोड़ बैठक दूसरी बार सोमवार को होगी। संभागायुक्त बी.पी.सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जो पांच नए प्रकरण शामिल किए गए हैं उनमें तीन रिहाइशी इमारतों के हैं। इसके अलावा एक होटल और एक मल्टीप्लेक्स का प्रस्ताव है।

दो प्रकरणों पर दूसरी बार चर्चा होगी। इनमें पहला काछी मोहल्ला में होप टेक्सटाइल्स की ४९१.८क् वर्गमीटर जमीन पर प्रस्तावित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और दूसरा निरंजनपुर की २८६२ वर्गमीटर जमीन पर रविशा होल्डिंग्स द्वारा प्रस्तावित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। दोनों प्रकरणों को पिछली बैठक में संभागायुक्त ने पार्किग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

इनका भविष्य होगा तय
>> सुमेर बिल्डर्स के 4.156 हेक्टेयर जमीन पर बनने वाले मल्टीप्लेक्स
>> डिवाइन टच रियल इस्टेट प्रा.लि. द्वारा खजराना प्रस्तावित 24 मीटर ऊंची होटल
>> सुपाश्र्वनाथ गृह निर्माण सहकारी साख संस्था ने चितावद कांकड़ की 0.507 हेक्टेयर जमीन पर 30 मीटर ऊंची रिहायशी इमारत
>> खजराना की 2.336 हेक्टेयर जमीन पर सॉक्रस फार्मास्युटिकल की रिहायशी इमारत
>> पार्क रोड की 3767.87 वर्गमीटर जमीन पर अमरलाल सच्चनंद के रिहायशी इमारत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: