bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

रविवि में अरसे बाद सब ठप

रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अरसे बाद कामकाज पूरी तरह ठप रहा। न तो किसी को पात्रता प्रमाण पत्र जारी हुए और न ही डिग्री के लिए किसी छात्र से आवेदन पत्र लिया गया। पहली बार रविवि के विभागों में प्रोफेसर नहीं पहुंचे। वहां शोध व पीजी छात्र-छात्राओं की कक्षाएं भी नहीं लगीं।

रविवि में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों का समर्थन करते हुए शिक्षक संघ व कर्मचारी संघ ने भी किया है। रविवि के लगभग 250 कर्मचारी व शिक्षक शुक्रवार को अवकाश पर रहे। इसका असर रविवि के कामकाज पर पड़ा। छात्र-छात्राओं को पहले से इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्हें लौटना पड़ा। भिलाई-दुर्ग व आसपास के शहरों से कई छात्र विवि आए थे। किसी को पुनर्मूल्याकंन के नतीजे पता करने थे तो किसी को पूरक परीक्षा के टाइम टेबल। छात्र डिग्री, पात्रता और नामांकन क्रमांक सहित कई काम लेकर आए, लेकिन लौट गए।

हड़ताल का समर्थन विश्वविद्यालयीन शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति परिषद, पिछड़ा वर्ग समिति और सभी संघों ने किया। नियमितिकरण की मांग को लेकर दैनिक वेतन भोगी सोमवार 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वेतनभोगी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हेमंत साहू ने बताया कि विश्वविद्यालय में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा के 20-21 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी नियमित नहीं किया जा रहा है।

राज्यशासन द्वारा वर्ष 1997 तक के कार्यरत सभी वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण किए जाने के निर्देश होने के बावजूद भी 5-6 माह गुजर जाने के बाद भी आज तक नियमित नहीं किया जा सका है। जबकि यही आदेश शासन के अन्य विभागों में पालन किया जा चुका है।

जीजीयू में लागू
गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में 1997 तक के सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। लेकिन रविवि ने इस मामले को अटका कर रखा है। उच्च शिक्षा संचालनालय से नियमितिकरण में उचित कार्यवाही के लिए 22 अगस्त 2008 को सभी विवि को पत्र भेजा गया। जीजीयू ने 26 अगस्त को दैवेभो कर्मियों का नियमितिकरण किया।

परीक्षाएं ली गईं
बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में और पीजीडीसीए की परीक्षाएं कंप्यूटर अध्यनशाला में हुई। परीक्षा में शामिल होने आए स्टूडेंट्स में हड़ताल को लेकर भ्रम था कि परीक्षाएं होंगी या नहीं। इधर, दैवेभो कर्मचारी के मांगों के संबंध कुलपति डा. लक्ष्मण चतुर्वेदी ने अधिकारियों की बैठक ली। सवा दो घंटे तक चली बैठक में नियमितीकरण मुद्दे पर चर्चा हुई।

धरनास्थल पर गहमागहमी
कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ और अन्य संघों के समर्थन में आने के बाद वेतन भोगी कर्मचारी संघ के हौसले बुलंद रहे। रविवि से जुड़े कई संघ के नेताओं के अलावा शिक्षक और छात्र नेता भी धरना स्थल पर पहुंचे। इनमें कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनहरण तिवारी, प्रभारी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शिक्षक संघ के अध्यक्ष एसके पांडे, सचिव अशोक प्रधान, पूर्व रेक्टर ओपी वर्मा, उषा दुबे, डा. एके पति, डा. चितरंजन कर, संतोष, बृजेश सत्पथी, अश्वनी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: