bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मोदी को वीजा देने से अमेरिका का इंकार

वाशिंगटन.न्यूजर्सी में इस सप्ताह होने वाले तीन दिन के अंतराष्ट्रीय गुजराती सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री का भाग लेना अब संभव नहीं जान पड़ता है क्योंकि अमेरिका ने स्पष्ठ कर दिया है कि अगर नरेंद्र मोदी वीजा के लिए आवेदन करते है तो उस पर अमेरिका भ्रमण के लिए वीजा देने के बारे में इमिग्रेशन के कड़े नियमों के तहत ही विचार किया जाएगा।

कौन कर रहा है विरोध

मोदी को वीजा न देने के पीछे सीएजी की तरफ बैटी मैक्कुलम ने जुलाई माह में ही अमेरिकी विदेश विभाग को पत्र लिखा था। इस पत्र के जबाब देते हुए संसदीय मामलों के सहायक मंत्री मैथ्यू रेनाल्डस ने कहा है कि हम आपकी चिंताओं से वाकिफ है और मानवअधिकर हनन से संबंधित मोदी के रिकार्ड को भी जाचं की गई है।

उन्होंने सीएजी को बताया है कि फिलहाल नरेंद्र मोदी के अमेरिका आने संबंधित कोई आवेदन उनकें पास नहीं आया है लेकिन अगर ऐसा कोई भी आवेदन आता है तो इमिग्रेशन के कड़े नियमों के तहत ही उस पर विचार कर फैसला किया जाएगा।

अमेरिका में मोदी की कोई जरूरत नहीं : हैदर खानअमेरिकी विदेश विभाग ने जो पत्र सीएजी को लिखा है उस पर टिप्पणी करते हुए सीएजी के हैदर खान ने कहा है कि पत्र को पढ़ कर ऐसा स्पष्ठ लगता है कि अमेरिका में नरेंद्र मोदी की कोई जरूरत नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: