जमशेदपुर : झारखंड में आज शनिवार को हुए एक बारुदी सुरंग विस्फोट में 12 पुलिस के जवानों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पुलिस की जीप पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाके से गुजरते समय इस ब्लास्ट का शिकार हो गई जिसमें जीप पर सवार पुलिस के जवानों की मौत हो गई है।
उप पुलिस अधीक्षक मधुसूदन बारी के अनुसार दीघा पुलिस के सब इंस्पेक्टर रवि कांत के नेतृत्व में पुलिस का एक दल नक्सली प्रभावित इलाके में गस्त पर निकला था । लेकिल गस्त पर गए पुलिस दल की जीप रास्ते में हुए एक बारुदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आ गई जिसमें 12 पुलिस जवान मौत हो गई।