bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

बांग्लादेश की शर्मनाक हार

डार्विन.विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी (८५) और शान मार्श (७६) की दमदार बल्लेबाजी और मिशेल जॉनसन (2/10), बेट्र ग्रीव्स (2/11) और कैमरून व्हाइट (३/५) की गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश को 180 रन से करारी मात दी। 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के 254 रन के जवाब में बांग्लादेश की पारी महज ७४ रन पर सिमट गई।

सायमंड्स को मिली टीम से बाहर बैठने की सजा :-

ऑलराउंडर सायमंड्स को टीम की नियमित बैठक में मौजूद न होने की वजह से सजा के तौर पर इस मैच शामिल नहीं किया गया। उन्हें वर्ष २क्क्५ में मैदान पर शराब पीकर आने के आरोप में बांग्लादेश के ही खिलाफ मैच में नहीं खिलाया गया था।

ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत :-

बांग्लादेश के कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों शान मार्श तथा जेम्स होप्स ने पहले विकेट के लिए ५६ रन जोड़कर उनके फैसले को गलत साबित कर दिया। होप्स (२२) नजमुल हुसैन की गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में मेहराब हुसैन जूनियर के हाथों लपके गए।

हसी ने खेली मैच जिताऊ पारी :-

कप्तान माइकल क्लार्क (१४) के जल्दी विदा होने के बाद माइकल हसी ने अपने भाई डेविड हसी (२४) के साथ तेजी से रन बनाए। ‘मैन ऑफ द मैच’ माइकल हसी ने धीमी शुरुआत के बाद अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

तमीम को नहीं मिला साथ :-

जवाब में बांग्लादेशी बल्लेबाज विश्वास के साथ खेल रहे तमीम का साथ नहीं दे सके और एक के बाद एक पवेलियन लौटते गए। तमीम ने 21 रन बनाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: