bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मुलायम ने सोनिया गांधी का आमंत्रण ठुकराया

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी को यूपीए सरकार में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था।

प्राप्त समाचारों के अनुसार समाजवादी पार्टी ने यूपीए सरकार को बाहर से ही मुद्दों के आधार पर समर्थन देने की बात कहीं है और समाजवादी पार्टी केंद्र सरकार का हिस्सा नहीं बनना चाहती है।

गौरतलब है कि वामदलों के समर्थन वापस लेने के बाद समाजवादी पार्टी ने जिस तरह से मनमोहन सिंह की सरकार को अपना समर्थन देकर सरकार को गिरने से बचाया था उससे कांग्रेस और सपा में नया गठजोड़ सामने आया था और हर कोई यह मानकर चल रहा था कि समाजवादी पार्टी सरकार में अंदर से शामिल होगी।

राजनीति विश्लेषक तो सपा प्रमुख के लिए किसी बड़े पद के कयास भी लगा रहे थे। लेकिन आज मुलायम सिंह यादव यूपीए सरकार में पद लेने से मना कर स्थिति साफ कर दी है और यह स्पष्ठ हो गया है कि सपा अगले चुनाव को ध्यान में रखकर हर फैसला कर रहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: