bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

कुज्नेत्सोवा, डेवनपोर्ट और साफिन की अमेरिकी ओपन से विदाई

न्यूयार्क.अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शुक्रवार का दिन विश्व के कई नामी-गिरामी सितारों के लिए विदाई का दिन साबित हुआ। महिलाओं के सिंगल्स वर्ग में पूर्व चैंपियन रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और अमेरिका की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ¨लडसे डेवनपोर्ट को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।

वहीं, पुरुषों के सिंगल्स वर्ग में पूर्व नंबर एक मरात साफिन उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके विपरीत विश्व के रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविक और एंडी रोडिक अपने-अपने मैच जीतने में कामयाब रहे।

स्रेबोत्निक ने किया उलटफेर :-

स्लोवेनिया की कैटरीना स्रेबोत्निक ने ६-३, ६-७, ६-३ से दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कुज्नेत्सोवा पर शुक्रवार को सनसनीखेज जीत दर्ज की। वर्ष २क्क्४ की यूएस ओपन विजेता और पिछले साल उपविजेता रही कुजनेत्सोवा दो दिन के अंदर टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी प्रमुख खिलाड़ी हैं।

इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त इवानोविक गुरुवार को यूएस ओपन से बाहर हो गई थीं। स्रेबोत्निक की तर्ज पर ही फ्रांस की मेरियन बारतोली ने बड़ा उलटफेर करते हुए अमेरिका की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लिंडसे डेवनपोर्ट को ६-१, ७-६ से हराया।

जांकोविक की संघर्षपूर्ण जीत :-

विश्व की नंबर दो खिलाड़ी सर्बिया की येलेना जांकोविक को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने चीन की झेंग जी को कड़े मुकाबले में ७-५, ७-५ से हराया। वहीं, पांचवीं वरीयता प्राप्त एलेना देमेंतिएवा ने ब्रिटेन की एनी कीथावोंग को ६-३, ६-४ और स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर ने स्लोवाकिया की मैगदालेना रिबारिकोवा को ७-६, ६-४ से शिकस्त दी।

रोब्रेडो ने साफिन को चौंकाया :-

पुरुषों के सिंगल्स वर्ग में स्पेन के टॉमी रोब्रेडो ने पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन मरात साफिन को ४-६, ७-६, ६-४, ६-क् से शिकस्त देकर खेलप्रेमियों को चौंका दिया। १५वीं वरीयता प्राप्त रोब्रेडो ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी की और दूसरा सेट ७-६ से जीत लिया। उसके बाद साफिन मैच पर पकड़ खो बैठे।

फेडरर की आसान जीत :-

लगातार पांचवां यूएस ओपन खिताब जीतकर बिल टिलडेन के रिकॉर्ड की बराबरी करने और नंबर एक का ताज फिर से हासिल करने के अभियान में जुटे फेडरर ने ब्राजील के थियागो ऐल्वेस को ६-३, ७-५, ६-४ से आसानी से शिकस्त दी। तीसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने अमेरिका के रॉबर्ट केंडरिक को ७-६, ६-४, ६-४ से पराजित किया। वहीं, अमेरिका के एंडी रोडिक ने लातविया के अर्नेस्ट गुलबिस को ३-६, ७-५, ६-२, ७-५ से हराया।

पेस-डलोही तीसरे दौर में :-

पुरुषों के युगल मुकाबलों में भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास डलोही अपना मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए। भारत के महेश भूपति और बहामास मार्क नोल्स भी दूसरा दौर का मुकाबला जीतने में कामयाब रहे।

सातवीं वरीयता प्राप्त पेस-डलोही ने अर्ज्ेटीना के एडुआडरे श्वांक व इटली के पोटिटो स्टेरेस 6-4, 1-6, 6-3 से हराया। वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त भूपति-नोल्स ने स्विटजरलैंड के स्वेस एलेग्रो व होरिया टेकाऊ को 6-3, 6-3 से हराया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: