bhaskar Web English
HomeNewsNational National

कंधमाल : 24 घर जलाए

भुवनेश्वर. विहिप नेता की हत्या के बाद उड़ीसा के कंधमाल जिले में जारी हिंसा के दौरान शनिवार को 24 घरों में आग लगा दी गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इस बीच, एक और कस्बे में झड़पों के बाद कफ्यरू लगा दिया गया है। रैकिया में दो और शव बरामद होने के बाद हिंसा में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को कंधमाल जिले के गोचापाडा पंचायत क्षेत्र के कुछ गांवों के 24 घरों में आग लगा दी गई। आगजनी की इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जेपोर में कफ्यरू : उधर, कोरापुत जिले के जेपोर कस्बे में शनिवार को दो समुदायों में झड़प हो गई। इस दौरान वहां पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें कोरापुत के एसपी दीपक कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वहां लाठीचार्ज व आंसूगैस का असर न होने के बाद कफ्यरू लगा दिया गया है। इस बीच फूलबनी, बालीगुडा, तुमुदिबंध, बरखामा, रैकिया, जी उदयगिरि, दरिंगबाड़ी और तिकाबाली में स्थिति में सुधार होने पर शनिवार को कफ्यरू में 10 घंटों की ढील दी गई। रैकिया ब्लॉक के पेटापंगा गांव के निकट बुरी तरह सड़ चुके दो शव बरामद होने के साथ हिंसा में मरनेवालों की संख्या 14 तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री पहुंचे जलेसपेटा :

इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कफ्यरूग्रस्त इलाकों और जलेसपेटा स्थिति उस आश्रम का जायजा लिया, जहां विहिप नेता लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार अनुयायियों की 23 अगस्त को हत्या कर दी गई थी।

दहशत में आए हजारों लोग अभी भी जंगल में

हिंसा के बाद जंगलों में शरण लिए लोगों में से करीब 10 हजार लोग अपने घरों को लौट चुके हैं, लेकिन करीब पांच हजार लोग अभी भी जंगलों में ही पनाह लिए हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: