bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर अध्यक्ष बने

इंदौर.मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया और संजय जगदाले सर्व सम्मति से सचिव चुन लिए गए हैं। डा. एमके भार्गव फिर से चेयरमैन बने हैं। भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डा. शफकत मो खान भी उपाध्यक्ष पद पर बरकरार हैं।

सिंधिया की इस टीम तीन नए चेहरे भी शामिल हुए हैं जिनमें नरेंद्र दुआ, अमिताभ विजय वर्गीय और सुबोध सक्सेना शामिल हैं। पूर्व सहसचिव वासू गंगवानी को संगठन का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सेठिया को वित्त समिति का चेयरमैन बनाया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: