bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

सीरीज में चमके विराट और तुषारा

श्रीलंका में वनडे सीरीज शुरु होने से पहले सलामी बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग के चोटिल होने पर दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली को सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया। विराट ने मिले इसे मौके को दोनों हाथों से लपक लिया।

सलामी बल्लेबाज के रूप में सहवाग की जगह को विराट ने अपने खेल से बखूबी भरने की कोशिश की। हालांकि, विराट नंबर चार पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। पर, श्रीलंका में भारत के लिए ओपन करते वक्त उनके चेहरे पर कहीं भी झिझक नहीं दिखाई पड़ी। इस सीरीज में विराट ने पांच मैचों में एक अर्धशतक सहित कुल 159 रन बटोरे।

पहले वनडे से जिस तरह से उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया, उससे स्पष्ट हो गया कि टीम इंडिया को विराट के रूप में एक नया सितारा मिल गया है।

भारत-श्रीलंका की इस सीरीज में विराट की तरह ही श्रीलंका की ओर से थिलन तुषारा चमके। कभी टीम में गेंदबाज के रूप में शामिल तुषारा ने इस सीरीज के पांच मैचों की चार पारियों में एक अर्धशतक सहित 168 रन बनाए।

कैरियर के पिछले 6 एकदिवसीय मैचों में मात्र 4 विकेट लेने वाले तुषारा भारत के खिलाफ वर्तमान सीरीज में खासे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। सीरीज के पांच मैचों में तुषारा ने 10 विकेट झटकर, पिछली नाकामियों से पल्ला झाड़ लिया है।

जिस तरह मेंडिस को मुरलीधरन का वारिस माना जा रहा है, कुछ इसी तरह तुषारा भी टीम के हरफनमौला चामुंडा वास के विकल्प हो सकते हैं। इस सीरीज में वे एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा करने में भी सफल रहे। जब भी इस सीरीज की चर्चा होगी, इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को जरूर याद किया जाएगा।

सीरीज के पांच मैचों में विराट ने क्रमश: 12,37,25,54 और 31 रनों की पारी खेली। जबकि, हरफनमौला तुषारा ने चार पारियों में क्रमश: 44, 30,40 और नाबाद 54 रनों की पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी में 10 विकेट झटके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: