News
International International डरबन.
दक्षिण अफ्रीका की शादीशुदा हिंदू नर्सो ने एक प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद माथे पर बिंदी सजाने का अधिकार हासिल कर लिया है। इससे पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ने नए ड्रेस कोड के तहत लाल बिंदी लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
क्वाजुलु नटाल के स्वास्थ्य मंत्री पेग्गी नकोन्येनी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि अस्पताल ने हिंदू नर्र्सो के बिंदी, नथ व मंगलसूत्र पहनने से रोकने संबंधी नियम बनाने से पहले प्रांतीय प्रशासन से सलाह-मशविरा नहीं किया था। नर्र्सो ने बताया कि उन्होंने मानवाधिकार आयोग में जाने से पहले मंत्री से मामले में दखल देने की अपील की थी।
एक वरिष्ठ नर्स ने बताया कि विवाह के 23 वर्र्षो के दौरान पहली बार मुझसे अपने सुहाग चिह्न् हटाने को कहा गया था। मैं इससे बहुत परेशान थी और मेरा काम भी प्रभावित हो रहा था।