bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पेरिस में भारतीय डिजाइन का जलवा

जयपुर.जयपुर की डिजाइनर मीरा महादेविया के भारतीय आन-बान-शान के जलवों से भरपूर डिजाइनों का जलवा आलमी फैशन की राजधानी पेरिस पर छाने वाला है। पेरिस में 5 से 8 सितंबर तक होने वाले प्रेट-ए पोर्टर पेरिस-द बॉक्स इवेंट में मीरा भारत से आमंत्रित इकलौती डिजाइनर हैं।

मीरा इस मौके का लाभ उठाकर न केवल खालिस जयपुरी बल्कि भारतीय कलाकारी के भी कई नमूने पेश करने वाली हैं। कलेक्शन मंे बेशकीमती नगीनों, 24 कैरेट सोने से सजे बैग, बेल्ट और ज्वेलरी होंगे।

पेरिस से मिले आमंत्रण से बेहद उत्साहित मीरा का कहना है कि हालांकि इस आयोजन के लिए डिजाइनरों के चयन की प्रक्रिया अप्रैल में ही समाप्त हो गई थी, लेकिन आयोजकों की हरी झंडी के लिए उनको जून तक इंतजार करना पड़ा।

फिर भी उनको इस बात की बेहद खुशी है कि यह इंतजार बेमानी नहीं रहा। मीरा ने कहा कि उनका चयन किसी फिल्म की सपनीली कहानी जैसे अंदाज में हुआ। वे जब द बॉक्स की डायरेक्टर मुरियल पियासर से पेरिस में मिलीं तो मुरियल उनके कलेक्शन पर फिदा हो गई।

मीरा के अनुसार वे अपने कलेक्शन के तीन बैग्स भरकर ले गई थीं और साथ ही उन्होंने अपनी ही डिजाइन की हुई ज्वेलरी भी पहन रखी थी। मुरियल ने जो भी देखा उनको सबकुछ पसंद आ गया और उन्होंने लगे हाथ मीरा को आयोजन में शामिल होने का न्यौता ही दे डाला।

लकड़ी, मार्बल ब्रास, कॉपर, सिल्वर एनग्रेविंग्स जैसे कई किस्म के मटेरियलों के साथ डिजाइनिंग करने वाली मीरा ने कहा कि इसमें दुनिया भर से केवल 90 डिजाइनरों को ही आमंत्रित किया जाता है।

मीरा का इरादा इस मौके पर पूरे भारत के कोने-कोने की सामग्रियों से बनीं डिजाइनों को पेश करना है ताकि दुनिया भर के खरीददारों को समूचे भारत की कलाकारी की झलक एक ही जगह मिल जाए। इस शो में जापान, इटली, जर्मनी, स्पेन और ग्रीस के कलाप्रेमी और खरीददार बड़ी संख्या में आते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: