bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

सिंधिया फिर अध्यक्ष बने

इंदौर. sindhiya प्रदेश के सबसे धनाढ्य खेल संगठन म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) की प्रबंध समिति का निर्वाचन परंपरानुसार सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया अध्यक्ष और संजय जगदाले फिर से संगठन के सचिव पद पर विराजमान हो गए। समिति में तीन नए चेहरे शामिल हुए हैं।

डॉ. एम.के. भार्ग फिर से चेयरमैनबने। सहसचिव पद पर पूर्व रणजी खिलाड़ी नरेंद्र दुआ और वर्तमान रणजी कोच अमिताभ विजयवर्गीय का मनोनयन हुआ जबकि सुबोध सक्सेना उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व सहसचिव वासू गंगवानी को संगठन कानया कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में एक वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सेठिया को वित्त समिति का चेयरमैन बनाया गया। इस समिति के को-चेयरमैन अमय खुरासिया और अमिताभ विजयवर्गीय कन्वीनियर होंगे।

सलाहकार समिति में श्रवण पटेल, जस्टिस पीडी मूल्ये, श्री कामानी एवं श्री पालीवाल मनोनीत किए गए हैं। इस समिति का कार्यकाल दो वर्षो का होगा। श्री सिंधिया ने बताया कि संगठन की अन्य सभी समितियों का गठन शीघ्र ही कर दिया जाएगा। इन समितियों के गठन हेतु साधारण सभा ने श्री सिंधिया और श्री जगदाले को एकमत से अधिकृत किया।

पेशेवर होगा एमपीसीए
श्री सिंधिया ने अपनी टीम की घोषणा के बाद बताया कि म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) अब पेशेवर अंदाज में अपना रोल निभाएगी। उन्होंने कहा कि नई अधोसंचरना के तहत हम इस संगठन को नए युग में ले जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड का उदाहरण पेश किया और कहा कि अब समय आ गया है, हम सब एक साथ मिलकर एक परिवार की तरह इस संगठन को आगे बढ़ाएं।

हम संगठन को गतिशील बनाने के लिए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति भी करने जा रहे हैं। इस तरह अब यह संगठन एक इन्फ्रास्ट्रक्चर के तहत प्रोफेशनल अंदाज में कार्य करेगा। क्रिकेट के गिरते स्तर पर उन्होंने चिंता जताई और कहा इसके लिए एक क्रिकेट विकास समिति बनाई जा रही है जिसकी बागडोर महेंद्र सेठिया के हाथों में होगी तथा अमय खुरासिया और अमिताभ विजयवर्गीय इनके सहयोगी होंगे।

इस कमेटी के लोग गांव-गांव जाकर क्रिकेट प्रतिभाओं की खोज करेंगे तथा खोजी गई प्रतिभाओं को क्रिकेट एकेडमी में तराशा जाएगा। उन्होंने कहा म.प्र. रणजी सीनियर टीम को भी एक प्रोफेशनल खिलाड़ी ऋषिकेश कानिटकर के रूप में दिया जा रहा है। कानिटकर महाराष्ट्र से हैं और भारतीय टीम की ओर से टेस्ट व वनडे खेल चुके हैं।

क्रिकेट एकेडमी लोकार्पित
म.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) द्वारा अपने नए स्टेडियम उषाराजे क्रिकेट सेंटर पर तैयार की गई अत्याधुनिक इनडोर क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं एमपीसीए के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस मौके पर श्री सिंधिया ने मशीन से निकलती गेंदों पर बल्ले से जमकर प्रहार भी किए।

श्री सिंधिया ने इस मौके पर होलकर्स रणजी टीम के पूर्व क्रिकेटरों को एक-एक लाख रुपए की सम्मान निधि प्रदान कर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मेरी टीम की यह नई पहल है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर पीसी ब्रो,एस.आर.जाधव,कादिर अहमद (मुन्नाभाई),बॉबजी नायडू,नौशिरवान गोदरेज,एम.के.शुक्ला और शरीफ अहमद को सम्मानित किया और कहा कि मुझे और मेरी टीम के साथियों को आपका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा। एसी मैं उम्मीद करता हूं। मुझे विश्वास है कि आप लोग हमारे साथ एक सेतु का काम करेंगे। श्री गोदरेज अस्वस्थ होने से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। मुंबई के श्री शुक्ला का पुरस्कार विजय नायडू ने ग्रहण किया।

श्री सिंधिया ने एकेडमी के आर्टिटेक्ट, डिजाइनर को बधाई दी और कोच अमय खुरासिया को ढेर सारी बधाई भी दी। प्रारंभ में श्री सिंधिया का स्वागत डॉ. एम.के. भार्गव, संजय जगदाले और चंदा नायडूने किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमुट ने किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: