bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न प्रदर्शन

शिवपुरी. खनियांधाना जनपद पंचायत के ग्राम नदावन के युवकों ने शनिवार को अर्धनग्न प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया।

भारत विकास युवा संगठन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करने वाले इन युवकों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत नदावन में व्याप्त अनियमितताओं की 11 बिन्दुओं पर शिकायत की गई थी,लेकिन जांच अधिकारियों ने सरपंच दिमान सिंह यादव के घर बैठकर ही जांच की खाना पूर्ति कर दी। कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में इन युवकों ने सरपंच और जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीण युवकों ने जिन शिकायतों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया उनमें प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं होना, अंत्योदय तथा बीपीएल काडरे में धांधली, हरिजन मोहल्ले में खरंजा और कुआं निर्माण में अनियमितता, इंदिरा गांधी आवास योजना की कुटीरों में सरपंच द्वारा हिस्सेदारी मांगना शामिल हैं।

इनके अलावा कुदराहट नदी पर बने चेकडैम का नदी की धार में बह जाना, रोजगार गारंटी में मजदूरों की बजाय मशीनों से काम कराया जाना और अनावश्यक पुलियों का निर्माण कराना, ग्राम नदावन, कसेरा पहुंच मार्ग की गुणवत्ता ठीक न होना, ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी टैँकर का दुरुपयोग करना, सरपंच का विरोध करने वाले युवाओं पर झूठे प्रकरण पंजीबद्ध कराना, तलैया का गहरीकरण मजदूरों से न कराकर एक ठेकेदार को उसकी मिट्टी बेचकर 25 हजार रुपए कमाना और गांव के विकलांग, असहाय, मजबूर बच्चों और व्यक्तियों के बीपीएल कार्ड पेंशन योजना निरस्त कराना भी शिकायतों में शामिल हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: