News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. शहर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान तनाव रहा। माधव कॉलेज के सामने झगड़ा हुआ और गोली चली। यहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा।
शनिवार की सुबह छात्रसंघ चुनावों के लिए पुलिस ने एहतियात बरतते हुए सभी कॉलेजों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए थे। सुबह चुनाव की शुरुआत शांतिपूर्ण रही। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के लगभग एक घंटे बाद माधव कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झगड़ हो गया।
झगड़े के दौरान मारपीट के बाद गोली भी चल गई। यहां पर तनाव के हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। झगड़े के बाद छात्रों ने नई सड़क पर चक्काजाम भी किया। पुलिस ने झगड़ा तथा चक्कजाम करने वाले छात्रों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।