bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

अभिजीत जूनियर लान टेनिस चैंपियन

रायपुर. tennis आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर लान टेनिस प्रतियोगिता में रायपुर के अभिजीत तिवारी चैंपियन बने। शनिवार को हुए फाइनल में उन्होंने विशाखापट्नम के कजाविनायक शर्मा को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हरा कर खिताब पर कब्जा किया।

अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में देशभर के 174 खिलाड़ी शामिल हुए थे। अभिजीत ने सिंगल में खिताब हासिल किया और डबल्स में उपविजेता बने। डबल्स फाइनल में ऋषभ देव बर्मन और कजाविनायक के साथ उनका मुकाबला हुआ।

तीन सेटों में 6-4, 5-7 और 10-8 पर मुकाबला खत्म हुआ। अभिजीत और उनके साथी को उपविजेता घोषित किया गया। उनकी सफलता पर छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष डा. अनिल वर्मा, टेनिस संघ के अध्यक्ष गुरचरणसिंह होरा, सचिव लारेंस सेंटियागो ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस प्रतियोगिता में राज्य से प्रतीक बक्शी, तुषार मांडलेकर और शारदा भगत भी शामिल थे। ये क्वालीफाई राउंड के दूसरे दौर तक पहुंचे।

अभिजीत की इस उपलब्धि पर उनके पिता श्री आलोक तिवारी जोकि स्वयं भी कोच हैं, खुशी से गदगद हैं। उन्होंने बताया कि देश- विदेश में लगभग 20 से ज्यादा टूर्नामेंट खेलने के बाद यह उपलब्धि वास्तव में सुकून देने वाली है। गत वर्ष इस टूर्नामेंट में अभिजीत दूसरे स्थान पर रहे थे। भविष्य में वह ग्रेंड स्लेम खेलना चाहता है और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: