bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पुस्तक पढ़ाते मनेगी तीज!

बिलासपुर. जिले की 61 सौ शासकीय महिला शिक्षकों एवं शिक्षाकर्मियों को इस वर्ष तीजा पर्व के दिन भी स्कूल जाना पड़ेगा। पुस्तक वाचन सप्ताह के चलते उन्हें छुट्टी नहीं दी गई है। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में पुस्तक वाचन सप्ताह को राष्ट्रीय निर्वाचन कार्यक्रम के समकक्ष बताया गया है।

राज्य में 30 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित पुस्तक वाचन सप्ताह के चलते पति की लंबी आयु एवं अखंड सौभाग्य का प्रतीक तीजा महापर्व शासकीय शिक्षिकाओं के लिए इस वर्ष कुछ फीका साबित हो सकता है। दिन भर निर्जला व्रत रखने वाली शिक्षिकाओं को भी स्कूल जाने से छुट्टी नहीं मिलेगी। तीजा के दिन भी निर्धारित समय में स्कूल जाकर उन्हें पुस्तक वाचन कराना होगा।

स्कूलों में पुस्तक वाचन का सफल संचालन करने की जिम्मेदारी केवल शिक्षकों पर ही है। यही कारण है कि छुट्टी के दिन भी महिला व पुरुष शिक्षकों को अनिवार्य रूप से स्कूल बुलाया गया है। जिले में शासकीय शिक्षिकाओं की संख्या करीब 13 सौ है, वहीं 48 सौ महिला शिक्षाकर्मी हैं। इस संबंध में पुस्तक वाचन समिति के सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वाचन सप्ताह के दौरान किसी को अवकाश नहीं दिए जाने संबंधी निर्देश सभी स्कूल प्राचार्यो को भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की होगी।

रविवार व गणोश चतुर्थी अवकाश भी ‘गया’
30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को दो अवकाश मिल सकते थे, लेकिन पुस्तक वाचन के चलते नहीं मिल सकेंगे। इस दौरान 31 अगस्त रविवार एवं 3 सितंबर को गणोश चतुर्थी अवकाश पर भी शिक्षकों को स्कूल जाने से छुटकारा नहीं मिल सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: