bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

सिमी से तुलना पर भड़का संघ परिवार

पुष्कर. paswan लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, बजरंग दल आदि पर टिप्पणी कर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। पुष्कर के एक स्वयंसेवक ने शनिवार को वहां की अदालत में मानहानि का इस्तगासा दायर कर दिया।

संघ की तुलना सिमी से किए जाने और संघ को बापू की हत्या से जोड़े जाने से खफा पुष्कर निवासी एवं आरएसएस के सेवाप्रमुख बालकिशन पाराशर ने शनिवार को अपने अधिवक्ता कुलदीप पाराशर के जरिये रामविलास पासवान के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव चौधरी की अदालत में भादंसं की धारा 500 व 504 के तहत फौजदारी इस्तगासा पेश किया।

विहिप कार्यकर्ताओं ने की मारपीट : जिसमें आरोप लगाया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवान ने 29 अगस्त को पुष्कर में आयोजित एक सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गंभीर आरोप लगाए हैं तथा जानबूझकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिष्ठा को धूमिल करने व संघ के प्रति सहानुभूति रखने वाले लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है।

पासवान को पुष्कर में नहीं घुसने देंगे
इस्तगासा दायर करने के बाद पाराशर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पासवान के बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की और पासवान की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पासवान को भविष्य में पुष्कर में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी।

विरोध का फैसला
पासवान के बयान से नाराज अजमेर व पुष्कर के आरएसएस, विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्कर स्थित भारद्वाज आश्रम में बैठक आयोजित की। बैठक में ही पासवान के खिलाफ अदालत में जाने का निर्णय किया गया था।

पुलिस मुस्तैद
पुष्कर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। सुरक्षा की दृष्टि से शिविर स्थल पर आरएसी का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया तथा पुलिस अधिकारी एवं गुप्तचर विहिप, बजरंग दल, संघ के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर बराबर नजर रखे हुए थे।

‘विरोधी ताकत से बौखलाए’
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि अजमेर में शनिवार को उनके खिलाफ आरएसएस, विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन से प्रतीत होता है कि विरोधी संगठन हमारी ताकत से बौखला गए हैं।

पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि वो आग से खेलने का काम नहीं करे। लोजपा दलित सेना के कार्यकर्ता शेर के बच्चे हैं, डरने वाले नहीं हैं। शिविर के दूसरे दिन भी पासवान ने अपने भाषण में भाजपा एवं समर्थित संगठनों को कोसा। उन्होंने कहा कि इनका एजेंडा सिर्फ देश में साम्प्रदायिकता फैलाना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: