bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

मेवाड़ की तकदीर लिखेगी मक्का

उदयपुर. corn इस बार मक्का मेवाड़ के किसानों की किस्मत लिख सकती है। तीन साल बाद कृषि विभाग खरीफ फसलों की अच्छी स्थिति को देखते हुए बंपर उत्पादन के प्रति आश्वस्त है।

पिछले तीन सालों से प्रकृति की बेरुखी से मक्का समेत अन्य खरीफ फसलों का अपेक्षित उत्पादन नहीं हो रहा था, लेकिन किसानों पर इस वर्ष प्रकृति की मेहरबानी हुई। मक्का व अन्य खरीफ फसलें समय पर बारिश होने से बेहतर स्थिति में है। सहायक कृषि निदेशक सुधीर वर्मा ने कहा कि इस वर्ष फसलों को समय पर पानी मिला है। गत वर्षो के मुकाबले इस साल अधिक उत्पादन की उम्मीद है।

बीते वर्र्षो में औसत से भी कम रहा उत्पादन

पिछले तीन वर्र्षो से मक्का का उत्पादन औसत से आधा ही रहा है। वर्ष 2005 में अल्पवर्षा के कारण मक्का का उत्पादन काफी कम हुआ। वर्ष 2005 में 179278 हेक्टेयर में मक्का की बुआई हुई थी।

इस वर्ष मक्का का उत्पादन 5.33 हेक्टेयर ही हुआ था जबकि क्षेत्र का औसत उत्पादन प्रति हेक्टेयर 13-14 क्विंटल है। 2005 में पूरे जिले में मक्का का 95557 मीट्रिक टन ही उत्पादन हुआ। वर्ष 2006 में भी लगभग यही हालात रहे।

इस वर्ष भी 6.93 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन हुआ जो औसत उत्पादन से आधा ही है। इस साल 179520 हेक्टेयर में बोई गई मक्का फसल से 124473 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ। वर्ष 2007 में मक्का का उत्पादन कुछ ठीक रहा। पिछले साल 193433 हेक्टेयर में बोई गई मक्का फसल से 12.52 क्विंटल प्रति हैक्टेयर की औसत से कुल 242192 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ।

पिछले तीन साल के मक्का के उत्पादन की स्थिति

वर्ष -- बुआई का क्षेत्रफल ------ उत्पादन
2005 -- 179278 हेक्टेयर --- 95557 मीट्रिक टन
2006 -- 179520 हेक्टेयर --- 124473 मीट्रिक टन
2007 -- 193433 हेक्टेयर --- 242192 मीट्रिक टन
2008 -- 175000 हेक्टेयर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: