News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati पिलानी. केके बिरला के जाने की खबर आते ही पिलानी शोक में डूब गया। दुकानें और एजूकेशन इंस्टीट्यूट बंद हो गए। हर कोई उन्हीं की चर्चा में लगा था।
एक छोटे से गांव पिलानी को दुनियां के नक्शेकदम पर लाने के पीछे बिरला घराने का ही हाथ है। उन्होंने जंगल में मंगल कर डाला। शिक्षा जगत में पिलानी का नाम दुनियां में पहचान बन गया। पिलानी राज्य का पहला ऐसा शहर भी हो गया, जहां दो-दो नगरपालिकाएं हो गई। विद्याविहार पालिका बिरलाओं की देन है। बिरला म्यूजियम हवेली के डायरेक्टर अशोक तोला का कहना था कि पूरा पिलानी आज उनके जाने का शोक मना रहा है।
स्कूल, अस्पताल व दुकानें रही बंद : राज्यसभा सांसद रह चुके प्रसिद्ध उद्योगपति केके बिरला के निधन पर शनिवार को कस्बे की शिक्षण संस्थाएं, अस्पताल व कई दुकानें बंद रही।
बिरला के निधन का समाचार मिलते ही बिरला ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थाओं को शोक में बंद रखा गया। बिरला अस्पताल व सिंधी अस्पताल में ओपीडी विभाग बंद रहा। कस्बे के मुख्य बाजार व झुंझुनूं रोड पर कई दुकानें बंद रही।