bhaskar Web English
HomeHealth Health

गोलियां जो बदल देंगी जिंदगी

चिकित्सा के क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन हो रही खोजों ने नई संभावनाओं को जन्म दिया है। वैज्ञानिकों की कोशिश अब ऐसी बीमारियों पर जीत हासिल करने की है जो अब तक असाध्य मानी जा रही थीं। इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाले परेशानियों को हल करने के लिए भी इंसान विज्ञान की ओर देख रहा है। इस दिशा में हुए प्रारंभिक प्रयोगों ने ये संभावनाएं जगाई हैं कि भविष्य में व्यक्ति महज एक छोटी सी गोली खाकर अपनी परेशानियों से निजात पा सकता है।

ये गोलियां वाकई जादू की पिटारा साबित हो सकती हैं। मेडिकल साइंस अब ऐसी गोलियों को विकसित करने के करीब पहुंच गया है जो जिंदगी को बदल डालेंगी। इनमें से कुछ गोलियां ऐसी हैं जो आज के दौर में जानलेवा बन चुकी बीमारियों के खिलाफ इंसान का ‘कवच’ बनेंगी। उम्र पर एक हद तक जीत हासिल करने वाली गोली के अलावा याददाश्त को तेज करने और जिम की घंटों की मशक्कत से निजात पाकर शरीर को स्लिम बनाने वाली गोलियां भी भविष्य में बड़ा धमाका करेंगी। आइए नजर डालते हैं कुछ ऐसी खास गोलियों पर, जो इंसान की जिंदगी के खुशियों के रंग को और गहरा कर सकती हैं..

कैंसर रूपी मौत से पूर्व बचाव

कैंसर के खिलाफ जंग ने अब नया मोड़ ले लिया है। वैज्ञानिकों ने अपना ध्यान अब कैंसर से जीवन को बचाने के बजाय इससे बचाव के लिए शरीर को पहले से ही तैयार करने पर केंद्रित किया है। यह वैक्सीन शरीर को कैंसर से लड़ने के लिए तैयार करेगा। यह शरीर के नैसर्गिक इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को इतना मजबूत बना देगा कि कैंसर सेल्स इस पर हावी नहीं हो सकेंगी और शरीर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा रहेगा। शोधकर्ताओ ने इस दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाते हुए मेलेनोमा युक्त वैक्सीन का कामयाब परीक्षण भी किया है। अभी कैंसर से लड़ने वाले इम्यून सेल्स विकसित किए जाने पर काम चल रहा है। एक शोधकर्ता के अनुसार अब तक के परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं और वह दिन दूर नहीं है जब आप एक ‘जादुई’ गोली लेकर ही खुद को कैंसर से दूर रख पाएंगे।

पुरुष खुद करेंगे बर्थ कंट्रोल

सेक्स की इच्छा जाग्रत करने वाली छोटी सी गोली वियाग्रा सुपरहिट साबित हुई है। इसने कई निराश जिंदगियों में जोश भरने का काम किया है। फार्मास्यूटिकल वल्र्ड अब ऐसी गोली विकसित करने जा रहा है जिसे खाकर पुरुष बर्थ को कंट्रोल कर सकेगा। हार्मोस आधारित यह गोली वीर्य के उत्पादन को प्रभावित करने के साथ ही इसको स्खलित होने से भी रोकेगी। वैसे तकनीकी और सामाजिक कारणों के चलते इस शोध को उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

वर्जिश का काम करेगी गोलीजिम में जाकर समय-पैसा खर्च करने की भविष्य में शायद आपको जरूरत न पड़े। जिम की वर्जिश जैसा असर देकर शरीर को स्लिम-ट्रिम बनाने वाली इस गोली पर काम किया जा रहा है। कैलीफोर्निया में चूहों पर किए गए परीक्षण के परिणाम आशा से भरे रहे हैं। गोली के प्रभाव से न केवल इन चूहों ने फैट बर्न किया है बल्कि मूवमेंट में भी तेजी आई है। खास बात यह कि इस गोली की मदद से आप सिक्स पैक एब्स भी बना सकते हैं।

भुलक्कड़ों के लिए उपयोगी

आपाधापी भरे युग में छोटी-छोटी बातों को भूलना आम है। कई बार आप कार की चाबियों को कहीं रखकर भूल जाते हैं तो कभी चश्मा आंखों पर होने के बावजूद तलाशते घूमते हैं। वैज्ञानिक अब ऐसी गोली विकसित करने में जुटे हैं जो किसी भी बात को भूलने के लिए जिम्मेदार न्यूरोट्रांसमीटर को चुस्त-दुरुस्त रखेगी। अल्जाइमर्स और मानसिक रूप से अशक्त लोगों के लिए यह गोली खास उपयोगी होगी।

नशे से निजात दिलाएगी गोली

न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में हुए विकास के अनुसार नशे और ड्रग्स की आदत व्यक्तिगत कमजोरी के बजाय बीमारी का रूप लेती जा रही है। ऐसे में नशे की लत का पैथोलॉजी की तरह उपचार करने के उपाय तलाशे जा रहे हैं। इस दिशा में कुछ कामयाबी भी मिली है। उम्मीद है कि जल्द ही ऐसी गोली का विकास हो सकेगा जो नशे की अति को नियंत्रित करेगी। वैज्ञानिकों ने अपना ध्यान न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन और इसे निषेध करने वाले तत्व पर केंद्रित किया है। वास्तव में डोपामाइन ही वह कैमिकल है जो नशे में आनंद की अनुभूति कराता है।

काबू में कीजिए उम्र img src='http://www.bhaskar.com/2008/08/31/images/Lead-Fmedicin11.jpg' border='' align='right' alt='' hspace='10' vspace='10'>हमेशा जवान बने रहने की चाहत महिला और पुरुष, दोनों में रहती है। चेहरे पर पड़ने वाले उम्र के असर को लोग अभी मेकअप से छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फ्लोरिडा में उम्र को जीतने की दिशा में प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसी गोली तैयार की जा रही है जो आपके चेहरे पर उम्र के बढ़ते प्रभाव को रोकने का काम करेगी। गोली यह काम उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार जीन को कंट्रोल करके अंजाम देगी। वाइन में मौजूद कै मिकल ‘रिव्रिटोल’ से तैयार यह गोली डाइट की कैलोरीज को नियंत्रित करने का काम करती है। चूहों पर तो इसका कामयाब प्रयोग किया जा चुका है, मनुष्य पर इसका परीक्षण अभी बाकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: