News
International International बीजिंग.
बीजिंग ओलिंपिक का समापन 24 तारीख को भले ही हो गया हो लेकिन बीजिंग ओलिंपिक में प्रस्तुत किया गया यू एंड मी इंटरनेट की ऑन लाइन दुनिया में अभी भी धमाल मचाए हुए है।
चाइना मीडिया के अनुसार अभी तक 57 लाख से अधिक लोगों ने यू एंड मी की के संगीत वीडियो को डाउनलोड किया है और विश्व स्तर पर लगभग 0.5 अरब से अधिक दर्शकों ने इसे देखा है।
गौरतलब है कि यू एंड मी की को सारा ब्राइटमैन और लियू हूं ने प्रस्तुत किया था जो बहुत लोकप्रिय हो चुका है। कहा जा रहा है कि अपनी प्रस्तुती के पहले दिन ही इसे लगभग 5.73 लाख लोगों ने इस संगीत वीडियो को डाउनलोड कर लिया था।
इस संगीत वीडियो के बारे में इस बात का दावा भी किया गया है कि पूरे संसार में इसे २२क्क्क्क् लोग प्रति घंटे डाउनलोड कर रहें हैं ।