bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

भारत दौरे से भी बाहर हो सकते हैं सायमंड्स

डार्विन.अनुशासनहीनता के आरोप में बांग्लादेश के साथ चल रही घरेलू वनडे सीरीज से बाहर किए गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स को इस साल के अंत में होने वाले भारत दौरे से भी बाहर किया जा सकता है। सायमंड्स के एजेंट ने इस बात की आशंका जताई है।

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के एजेंट मैट फेरोन ने बताया कि सायमंड्स का अक्टूबर में भारत दौरे पर जाना अनिश्चित है। गौरतलब है कि सायमंड्स को शुक्रवार को टीम की बैठक में गैरहाजिर रहने के कारण बांग्लादेश सीरीज से बाहर कर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि टीम बैठक के वक्त सायमंड्स मछली पकड़ने चले गए थे।

टीम प्रबंधन चिंतित :

ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच टिम नीलसन ने कहा है कि सायमंड्स का व्यवहार ठीक नहीं है और हाल के महीनों में उन्होंने जैसा आचरण किया है, उससे टीम प्रबंधन चिंतित है।

क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने किया समर्थन : इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल मार्श ने कहा कि यह घटना अप्रत्याशित है। मार्श के अनुसार एसोसिएशन पूरी तरह सायमंड्स के साथ है और वह उन्हें टीम में वापस लाने की कोशिश करेगा।

सायमंड्स की जगह हैनरिक्स :

पुर्तगाल में जन्मे न्यू साउथ वेल्स के बल्लेबाज मोजेज हैनरिक्स को एंड्रयू सायमंड्स की जगह टीम में शामिल कर लिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष एंड्रयू हील्डिच ने इस बात की जानकारी दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: