bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

ब्रांड एंबेसडर बनीं साक्षी

साक्षी को यह मौका छोटे परदे की उनकी इमेज की वजह से ही हासिल हुआ है। पार्वती के किरदार के साथ ही साक्षी इस समय महाभारत धारावाहिक में गंगा के किरदार में भी नजर आ रही है।

साक्षी की फिल्म ‘सी कंपनी’ भी हाल ही में प्रदर्शित हुई है, इसमें वे साक्षी तंवर का ही किरदार निभा रही हैं। नायिका के रूप में साक्षी की फिल्म ‘कॉफी हाउस’ बनकर तैयार है और जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।

छोटे और बड़े परदे के साथ साक्षी अब विज्ञापन जगत में भी लोकप्रिय होते जा रही हैं। गोदरेज ने अपने 25 वर्ष पुराने उत्पाद इजी को नए रूप में पेश करने की योजना बनाई है और साक्षी की इमेज को देखते हुए ही कंपनी ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर चुना है।

साक्षी पर दो विज्ञापन बनने वाले हैं जो जल्द ही छोटे परदे पर नजर आएंगे। साक्षी ने बताया, ‘अच्छे उत्पाद देने की वजह से गोदरेज का नाम बहुत लोकप्रिय है। ऐसी बड़ी और लोकप्रिय कंपनी के साथ जुड़कर मुझे खुशी हो रही है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: